Business ideas - अपने लैपटॉप से शुरू कीजिए YT STUDIO, 1 लाख रुपए महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

जब आपको कोई बिजनेस करना हो और आपके पास कैपिटल इन्वेस्टमेंट नहीं हो तो आपको अपना टैलेंट, अपनी स्किल इन्वेस्ट कर देनी चाहिए। हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जिसमें आप अपने घर बैठे अपने लैपटॉप की मदद से YT STUDIO शुरू कर सकते हैं। प्रारंभिक सफलता मिलने के बाद, उसे बड़े पैमाने पर संचालित किया जा सकता है और कहीं ज्यादा प्रॉफिट कमाया जा सकता है। 

world best business opportunity ideas for beginners

यूट्यूब पर 1 मिनट में औसत 2500 से ज्यादा वीडियो अपलोड होते हैं। इसके अलावा फेसबुक और दूसरे इंटरनेट माध्यम पर भी वीडियो अपलोड होते हैं। कुछ वीडियो सिर्फ व्हाट्सएप पर वायरल करने के लिए बनाए जाते हैं। कुल मिलाकर बड़े पैमाने पर वीडियो कंटेंट क्रिएट हो रहा है। लोग वीडियो बना लेते हैं। उसे एडिट करना भी सीख जाते हैं परंतु थंबनेल बनाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। यह वीडियो बनाने और उसे एडिट करने से बिल्कुल अलग काम है। यूट्यूब और फेसबुक पर थंबनेल ही लोगों को वीडियो देखने के लिए आकर्षित करता है। आप YouTube Thumbnail Studio शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक लैपटॉप की जरूरत है। 

यूट्यूब चैनल संचालकों से संपर्क कीजिए। अपने बारे में बताइए। अपने किए गए काम के सैंपल भेजिए और उन्हें फ्री ट्रायल ऑफर कीजिए। ऐसा करने से आपको बड़ी तेजी से क्लाइंट्स मिलने लगेंगे। canva, adobe, picmaker,  fotor, renderforest, picsart, create.vista, pixelied सहित दर्जनों ऐसी वेबसाइट है जिनकी मदद से आप बहुत कम परिश्रम में शानदार थंबनेल बना सकते हैं। बस आपको वीडियो में से सब्जेक्ट पकड़ना और डिजाइन के बारे में बेसिक समझ होना चाहिए। 

best new unique business ideas in hindi for students 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी एवं कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए यह एकदम बेस्ट और यूनिक पार्ट टाइम बिजनेस आइडिया है। भारत में बहुत सारे स्टूडेंट यह काम कर रहे हैं। वह नियमित रूप से कुछ चैनलों के लिए काम कर रहे हैं। ऐसा करने पर उनकी कमाई भी हो रही है और उनका एक्सपीरियंस भी बढ़ रहा है। 

business ideas for women in india 

कुछ हाउसवाइफ को ग्राफिक डिजाइनिंग के नाम से डर लगता है जबकि वह त्यौहार के अवसर पर अपने घर में बड़ी अच्छी रंगोली बनाती है। यानी उनके अंदर कलर को पहचान, कलर का सिलेक्शन करने की समझ है और वह डिजाइनिंग को पहचानती है। बस कंप्यूटर पर ऐसा करने से डरती है। उपरोक्त वेबसाइट का ट्रायल शुरू कीजिए। जो वीडियो आप देखते हैं, उसी वीडियो का थंबनेल बनाइए, और बनाया गया थंबनेल उस यूट्यूब चैनल संचालक को फ्री में भेज दीजिए। ऐसा करने पर आपको एक्सपर्ट रिव्यू मिलेंगे, और आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी YouTube Thumbnail Studio में इन्वेस्टमेंट करके हाई प्रॉफिट की कमाई कर सकते हैं। आपको बड़े पैमाने पर स्टूडियो ओपन करना है। प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइनर नियुक्त करना है और यूट्यूब चैनल संचालक एवं वीडियो कंटेंट क्रिएटर से संपर्क करने के लिए सेल्स टीम की नियुक्ति करनी है। आपकी सेल्स टीम एक साथ सैकड़ो वीडियो कंटेंट क्रिएटर को संपर्क करेगी और फ्री सैंपल ट्रायल का ऑफर करेगी। इस प्रकार फ्री में ही सही लेकिन आपको पहले दिन से काम मिलना शुरू हो जाएगा। यदि आपके डिजाइन में वह बात हुई, जो वीडियो कंटेंट क्रिएटर को चाहिए, तो यकीन मानिए आप का डिजाइन ₹100 से लेकर ₹1000 तक का हो सकता है। 

profitable business ideas in india 

यह 100% प्रॉफिटेबल बिजनेस है क्योंकि इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जो समय के साथ एक्सपायर हो जाएगा। इसमें ऐसा भी कुछ नहीं है जो आपके महीने का नियमित खर्चा बन जाएगा। लैपटॉप आपका अपना साथी है, वह हमेशा आपके साथ बना रहेगा। उसको चार्ज करने का बिल बहुत ज्यादा नहीं आता। इसलिए जो भी होगा फायदा होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!