कहीं आपका रसोई गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, चेक कीजिए - IMPORTANT INFO

Bhopal Samachar
प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए यह जानना अति आवश्यक है कि, रसोई गैस सिलेंडर भी एक्सपायर होता है। फिर चाहे वह इंडेन गैस कंपनी का हो या फिर किसी और कंपनी का। कृपया अपने रसोई घर में जाकर चेक कीजिए। कहीं आपका एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया है। 

रसोई गैस सिलेंडर की लाइफ कितनी होती है

इंडियन गैस एवं भारत गैस सहित सभी कंपनियों के रसोई गैस सिलेंडर पर सबसे ऊपर वाले हिस्से में अंग्रेजी भाषा का एक अक्षर और एक अंक लिखा होता है। यह एक प्रकार का CODE है। इससे रसोई गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट का पता चलता है। प्रत्येक रसोई गैस सिलेंडर पर हरे रंग अथवा पीले रंग की एक पट्टी होती है। इसी पट्टी पर सफेद रंग अथवा काले रंग से नंबर लिखा होता है। आमतौर पर एक LPG गैस सिलेंडर की लाइफ 15 साल की होती है। सर्विस के दौरान सिलेंडर को दो बार टेस्ट के लिए भेजा जाता है। पहला टेस्ट 10 साल बाद और दूसरा टेस्ट 5 साल बाद किया जाता है।

रसोई गैस सिलेंडर पर A,B,C,D अंग्रेजी अक्षर के साथ 2 अंक क्यों लिखे होते हैं

उदाहरण के लिए यदि आपकी रसोई गैस सिलेंडर पर A-25 लिखा हुआ है तो इसका मतलब है कि आपका रसोई गैस सिलेंडर जनवरी से मार्च 2025 में एक्सपायर हो जाएगा। प्रत्येक सिलेंडर पर अंग्रेजी के अक्षर A-B-C-D से तात्पर्य महीने का नाम होता है। इसके अलावा जो अंक लिखा होता है वह वर्ष के अंतिम दो अंक होते हैं। उदाहरण के लिए 25=2025. यहां ध्यान देना होगा कि, 
A अक्षर से तात्पर्य है जनवरी से मार्च। 
B का मतलब अप्रैल, मई, जून। 
C यानी जुलाई अगस्त सितंबर। 
D का मतलब अक्टूबर नवंबर दिसंबर से है। 

इसका अर्थ होता है कि यदि B-24 लिखा हुआ सिलेंडर अप्रैल के महीने में रिफिल के लिए वापस आ जाए तो फिर उसे रिफिल नहीं करना बल्कि टेस्टिंग के लिए भेज देना है। सिलेंडर की जांच करते समय इसका हाइड्रो टेस्ट किया जाता है। इसके अलावा इसको 5 गुना ज्यादा प्रेशर से टेस्ट भी किया जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसी प्रकार की उपयोगी एवं मजेदार जानकारी पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!