INDORE की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ी सफेद रंग की CAR, चपेट में आए 4, एक की मृत्यु 3 गंभीर

Bhopal Samachar
यह घटना इंदौर पुलिस की नाकामी, लापरवाही और सिस्टम में गड़बड़ी का परिणाम है। इंदौर की सड़कों पर सफेद रंग की एक CAR हाई स्पीड में दौड़ रही थी। ड्राइवर नशे में टल्ली था। उसने अलग-अलग स्थान पर चार लोगों को टक्कर मारी। इनमें से एक की मृत्यु हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल है। CAR सवार फरार हो चुका है। 

INDORE HIT and RUN - रैपीडो ड्राइवर की मौत, इकलौती संतान था, तीन गंभीर घायल 

लसुड़िया पुलिस ने बताया मंगलवार देर रात 1 बजे मंगलसिटी मॉल के पास मेट्रो टॉवर तरफ से सफेद रंग कार आई। यहीं पर पहली टक्कर बाइक सवार पिता लालूराम और उनके सात वर्षीय बेटे करण को मारी। दोनों घायल हैं। इसके बाद दूसरी टक्कर कुछ दूर आगे मारी। इसमें एक अन्य बाइक सवार को कुचलने से घायल हो गया। दो टक्कर के बाद आरोपी ड्राइवर ने रफ्तार और बढ़ा दी। भागते समय भी रैपिडो ड्राइवर रतन पिता छोटेलाल सूर्यवंशी निवासी नार्थ तोड़ा को चपेट में ले लिया। इससे रतन कई फीट तक उछल गया और बिजली के पोल से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। हेलमेट पास में ही पड़ा मिला। 

दिन में दुकान रात में रैपीडो बाइक चलाता था

नगर सुरक्षा समिति के अश्विन जैन ने बताया कार ड्राइवर बहुत तेज कार चला रहा था। आशंका है कि वह नशे में था। उसने पहले पिता-पुत्र लालूराम और करण को टक्कर मारी। दोनों काफी दूर गिरे। बच्चे के दोनों हाथ फैक्चर हो गए। इसके बाद एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कार ने रतन को भी चपेट में ले लिया। रात होने के कारण कार का नंबर नहीं देख पाया। इस घटना में मर गया युवक "रतन" दिन में कपड़े की दुकान पर काम करता था। रात में रैपिडो बाइक चलाता था। पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी और दो बेटे हैं। बच्चे पढ़ाई करते हैं। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!