सोना-चांदी के दाम इतने क्यों बढ़ रहे हैं, भविष्य में क्या होगा और INVESTMENT का सही समय क्या है, पढ़िए

Bhopal Samachar
भारत में सोना और चांदी के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इतनी अधिक मूल्य वृद्धि इससे पहले कभी नहीं देखी गई थी। अप्रैल 2023 में सोना लगभग 62000 प्रति 10 ग्राम के भाव पर था और 1 साल बाद अप्रैल 2024 में गोल्ड के दाम 72000 प्रति ग्राम 10 ग्राम से अधिक हो गए हैं। 

क्या गोल्ड और सिल्वर में पेपर ट्रेडिंग हो रही है

कुछ एनालिस्ट का मानना है कि गोल्ड की इस तेजी के पीछे पेपर ट्रेडिंग हो सकती है। पेपर ट्रेडिंग का मतलब होता है बिना एक्स्पोज़र के ट्रेड करना। सरल शब्दों में आप यह कह सकते हैं कि, इंडस्ट्री के मुनाफाखोर कारोबारी, नकली कारोबार करके गोल्ड के दाम बढ़ा रहे हैं। इस प्रकार अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। इससे पहले भी पेपर ट्रेडिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। केवल गोल्ड और सिल्वर में ही नहीं बल्कि कई प्रकार की इंडस्ट्री में पेपर ट्रेडिंग के मामले सामने आए हैं। 

सोना चांदी की मूल्य वृद्धि का एक कारण यह भी है

आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर के सेंट्रल बैंक फिजिकल गोल्ड की खरीदारी कर रहे हैं। चीन का सेंट्रल बैंक पिछले 17 महीने से लगातार गोल्ड खरीद रहा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि, जियो पोलिटिकल टेंशन के चलते दुनिया के कई देशों का US डॉलर पर से विश्वास उठता जा रहा है। यह देश अपने सरकारी भंडार में से US डॉलर कम करके, फिजिकल गोल्ड भर रहे हैं ताकि यदि जियो पोलिटिकल टेंशन बढ़ती है तो उनके हित सुरक्षित रह सके। 

समाचार का सबक

यह समाचार हमें अपनी रणनीति बनाने का अवसर देता है। हमें प्रेरित करता है कि हम इसके बारे में और अधिक अध्ययन करें और सही जानकारी संग्रहित करने का प्रयास करें। इसके बाद अपनी रणनीति बनाएं, ताकि भविष्य सुरक्षित किया जा सके और फायदा उठाया जा सके। 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!