मां त्रिमुखा कॉलेज भिंड के संचालक ग्वालियर में गिरफ्तार, पत्नी की हत्या का आरोप - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के भिंड जिले की मेहगांव तहसील में स्थित मां त्रिमुखा कॉलेज के संचालक राम निज सिंह जादौन को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। 

हत्या को हार्ट अटैक बताया, शव को लेकर अस्पताल पहुंचा

घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के वायु नगर की है। मायके पक्ष ने दामाद पर अन्य महिला से अवैध संबंध के कारण लगातार विवाद का आरोप लगाया है। भिंड के मेहगांव का रहने वाला रामनिज सिंह जादौन मेहगांव में मां त्रिमुखा कॉलेज संचालित करते हैं। कॉलेज का काम रामनिज सिंह के पिता देवेन्द्र सिंह जादौन देखते हैं। वर्तमान में रामनिज ग्वालियर में महाराजपुरा के वायु नगर में रह रहे हैं।

मंगलवार सुबह रामनिज अन्य परिजन के साथ पत्नी सुप्रिया सिंह (34) को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मौत की सूचना के बाद कॉलेज संचालक महाराजपुरा थाने पहुंचा। बताया- सुप्रिया को हार्ट अटैक आया था। पुलिस मौके पर पहुंची। शंका होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम करवाया।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बताया- गला घोंटने से हुई थी मौत

डॉक्टरों ने मंगलवार को ही सुप्रिया के शव का पोस्टमार्टम किया। बुधवार को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आई आई, तो पुलिस हैरत में पड़ गई। रिपोर्ट में महिला की मौत हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि गला घोंटने से होना बताया। जांच और सुप्रिया के मायके पक्ष से पूछताछ में पता चला कि रामनिज की शादी को सात साल हुए हैं। पिछले एक साल से दोनों में विवाद हो रहा था। इसी बीच, रामनिज की अन्य महिला से नजदीकी बढ़ी थीं।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को भी इसे लेकर दोनों के बीच बहस हुई। विवाद बढ़ने पर सुप्रिया ने रामनिज को चांटा मार दिया। गुस्से में रामनिज ने सुप्रिया का गला घोंट दिया। जांच में पता चला है कि मृतका की एक बेटी और बेटा है। बेटी 5 और बेटा तीन साल का है। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकार में है। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!