राहुल गांधी अपने मुंह बोले चाचा के बेटे का प्रचार करने छिंदवाड़ा नहीं आएंगे - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से सिर्फ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर है। यहां स्वर्गीय इंदिरा गांधी के मुंह बोले तीसरे बेटे श्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। उनके सुपुत्र श्री नकुलनाथ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने आएंगे परंतु छिंदवाड़ा नहीं जाएंगे। राहुल गांधी के इस कार्यक्रम का क्या अर्थ निकाला जाए। क्या कांग्रेस हाई कमान भी यही चाहता है कि श्री कमलनाथ यह लोकसभा चुनाव हार जाएं। 

गांधी परिवार में कमलनाथ के लिए कोई जगह नहीं

दिनांक 8 अप्रैल को श्री राहुल गांधी मध्य प्रदेश की मंडला सीट पर सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा के घंसौर और शहडोल में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। यह इलाका छिंदवाड़ा के आसपास वाला है। यदि छिंदवाड़ा में सभा करते हैं तो सिवनी को प्रभावित किया जा सकता था, परंतु राहुल गांधी ने छिंदवाड़ा को छोड़ दिया। राहुल गांधी की ताजा कार्यक्रम के कारण एक मैसेज लाउड एंड क्लियर हो गया है कि, कमलनाथ के लिए इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा वाली बात, अब पुरानी हो गई है। गांधी परिवार में कमलनाथ के लिए अब कोई जगह और सम्मान नहीं है। 

कमलनाथ का राजनीतिक वध देखना चाहते हैं 

मध्य प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। ऐसा लग रहा है मानो श्री कमलनाथ छिंदवाड़ा में राजनीति के कुंभकरण हैं, और भाजपा की सेना उन पर इस प्रकार से हमला कर रही है, उनके शरीर का एक-एक अंग टूट कर गिर रहा है। वह गंभीर रूप से घायल हैं और संघर्ष कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उनके अपने परिवार यानी उनकी अपनी पार्टी (दिल्ली से भोपाल तक) के लोग उनका राजनीतिक वध होते हुए देखना चाहते हैं। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!