भोपाल की शीतला माता - असाध्य रोग, संतान और सरकारी नौकरी के लिए अर्जी लगती है - NAVRATRI

Bhopal Samachar
नवरात्रि के 9 दिन सबके लिए महत्वपूर्ण होते हैं। साधक एक स्थान पर बैठकर कठिन व्रत एवं जप से सिद्धि प्राप्त करते हैं तो भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए प्राचीन मंदिरों में, माता के दरबार में माथा टेकते हैं। भोपाल के 105 साल पुराने शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के नौ दिनों में असाध्य रोगों से मुक्ति, सरकारी नौकरी और संतान प्राप्ति के लिए अर्जी लगाई जाती है। 

शारदा माता मंदिर, टीला जमालपुरा, भोपाल की कथा

टीला जमालपुरा स्थित शारदा माता मंदिर के पुजारी पंडित श्रीहरि जोशी कहते हैं कि यह मंदिर 105 साल पुराना है। पहले मंदिर का आकार छोटा हुआ करता था। माता के भक्तों ने मंदिर को विशाल स्वरूप दिया है। मंदिर परिसर में एक नीम का पेड़ है। कहा जाता है कि यह पेड़ भी 105 साल पुराना है। लोग माता के प्रसाद के स्वरूप इस नीम के पत्ते खाते हैं और घर ले जाते हैं। कहा जाता है कि माता के आंगन में लगे हुए नीम के पत्ते खाने से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं। 

लाल कपड़ा बांधकर अर्जी लगाई जाती है

यहां पर लाल कपड़ा बांधकर उत्तम स्वास्थ्य के लिए अर्जी लगाई जाती है। लोग इस मंदिर से जुड़ी कई कथाएं सुनते हैं। बताते हैं कि किस प्रकार जब हर डॉक्टर ने इनकार कर दिया तब माता के दरबार में माथा टेकने और नीम के पत्ते खाने से रोगी स्वस्थ हुए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजन यहां पर अर्जी का लाल कपड़ा बांधने आते हैं। जब मरीज स्वस्थ हो जाता है तो फिर उसे लेकर दर्शन करने आते हैं। 

सरकारी नौकरी और संतान प्राप्ति के लिए भी अर्जी लगती है 

माता के दरबार में असाध्य रोगों से मुक्ति के अलावा सरकारी नौकरी, नौकरी में प्रमोशन, सरकारी नौकरी में विभिन्न बढ़ाओ से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए भी अर्जी लगाई जाती है। संगीता विश्वकर्मा का कहना है कि, जब हर डॉक्टर ने मना कर दिया था, तब माता के दरबार में अर्जी लगाई और गोद भर गई। माता सब के संकट हर लेती है। मनीषा राजपूत का कहना है कि, हर परीक्षा में एक दो नंबर से रह जाती थी। डिप्रेशन में चली गई थी। अब हर साल माता के दरबार में आता हूं। सरकारी नौकरी भी है और परिवार में सभी प्रकार की सुख शांति है।  

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!