सेकंड गर्लफ्रेंड के चक्कर में BF के खिलाफ 376 का मामला दर्ज, धार से पढ़ने आए थे - INDORE NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के धार जिले से इंदौर में पढ़ाई करने के लिए आए स्कूल फ्रेंड्स (लड़का और लड़की) दोनों के बीच प्यार हो गया। यह रिलेशन 7 साल तक चला, फिर लड़के की लाइफ में सेकंड गर्लफ्रेंड आ गई और उसके बाद सब कुछ बदल गया। लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। भंवरकुआ पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड में लड़के का नाम विकास बघेल, उसके पिता का नाम भीखू सिंह बघेल, निवासी बेगलायपुरा धार दर्ज है। 

LOVE STORY - दोनों बचपन के दोस्त धार से इंदौर पढ़ने आए थे, प्यार करने लगे

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह इंदौर में 2017 से पढ़ाई कर रही है। विकास उसका स्कूल फ्रेंड है, जो स्कूल में एक साल सीनियर था। दोनों कॉलेज की पढ़ाई करने इंदौर आ गए थे। यहां उसने भंवरकुआ इलाके में ही रूम ले लिया। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद विकास और युवती मिलने-जुलने लगे। एक दिन विकास उसके रूम पर आया और उसने प्यार का इजहार किया।

शादी का वादा करके फिजिकल रिलेशन बनाए

उसने जल्द ही शादी करने की बात कही फिर दोनों ने आपसी सहमति से संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने। इस बीच युवती ने रूम चेंज किया। दिसंबर 2023 में विकास फिर से रूम पर मिलने आया। यहां युवती ने शादी की बात की तो वह टाल गया। के कारण लड़की ने रिलेशन बनाने से मना कर दिया लेकिन विकास नहीं जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाएं। विकास ने कहा कि वह कुछ बन जाए। अच्छी जॉब लग जाए, तब शादी के बारे में सोचेगा। लड़की ने विकास की बात मान ली। 

राज खुल गया तो बोला, मैं तो तेरे साथ टाइम पास कर रहा था

इसके बाद करीब एक सप्ताह बीत गया। विकास का व्यवहार बदल गया था इसलिए लड़की को शक हुआ। उसने मोबाइल चेक किया था पता चला कि विकास किसी दूसरी लड़की से भी बात करता है और उसे भी शादी का वादा किया है। युवती ने विकास से जब अन्य लड़की के बारे में पूछताछ की तो विकास टालने लगा और पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। बोला कि वह तो टाइम पास कर रहा था। दोबारा शादी की बात की ताे जान से खत्म कर देगा। 

इसके बाद विकास ने बातचीत बंद कर दी। नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। उसने परिवार को पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने लाकर केस दर्ज कराया। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!