BHOPAL NEWS - नगर निगम 3 दिन बाद घर तोड़ देगा, कचरा गाड़ी वाले कर्मचारियों से लड़ाई का मामला

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम तीन दिन बाद तारिक खान का घर तोड़ देगा। आज नगर निगम ने उनके घर पर नोटिस चिपका दिया है। यदि उन्होंने तीन दिन के भीतर बिल्डिंग परमिशन के डॉक्यूमेंट प्रस्तुत नहीं किया तो उनके घर को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले तारिक खान ने नगर निगम के कर्मचारियों से झगड़ा किया था और उनके साथ मारपीट की थी। 

तलवार से काट देने की बात भी कही

बता दें कि गुरुवार दोपहर में निगमकर्मी मो. साजिद (28) निवासी शाहजहांनाबाद, रेखा इंगले और करण इंगले से मारपीट की गई थी। वे वार्ड-15 के जेपी नगर की गली नंबर-3 में वे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान तारिक पिता कम्मू खान और उसका छोटा भाई छोटू कचरा डालने आए। कर्मचारियों ने उनसे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने को कहा था। इसी बात पर दोनों भाइयों ने अभद्रता करते हुए निगमकर्मियों से मारपीट की थी। साथ ही तलवार से काट देने की बात भी कही।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
हमले के विरोध में कर्मचारियों ने गौतम नगर थाने का घेराव भी किया था। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया था। कर्मचारियों की चेतावनी के बाद शाम को पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया था।

पकड़े जाने पर गाड़ियां कचरा लेने निकली
भोपाल में करीब 450 कचरा कलेक्शन गाड़ियां चलती हैं। मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने गुरुवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार से गाड़ियां नहीं चलाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, शाम को ही पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया था। इसके चलते शुक्रवार सुबह गाड़ियां डोर-टू-डोर कचरा लेने के लिए पहुंच गई।

400 स्क्वेयर फीट के मकान की अनुमति मांगी
निगम ने आरोपियों के घर पर जो नोटिस चस्पाया है, उस पर 400 स्क्वेयर फीट के मकान की अनुमति की जानकारी मांगी गई है। 3 दिन में अनुमति समेत अन्य दस्तावेज देने होंगे। निर्माण अवैध पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!