BHOPAL NEWS - डिप्टी डायरेक्टर वेटरनरी में गबन, क्लर्क सस्पेंड, FIR की प्रक्रिया शुरू

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑफिस आफ डेप्युटी डायरेक्टर वेटरनरी में गबन का मामला सामने आया है। इस केस में क्लर्क एसपी दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ इंक्वारी शुरू की जाएगी। इसके अलावा FIR दर्ज करवाने हेतु पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

दो कर्मचारियों के समर्पित अवकाश का डबल ड्रावल 

कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा, जहांगीराबाद में पदस्थ लिपिक एसपी दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। वह यहां सहायक ग्रेड-3 पर लेखा शाखा में कार्यरत थे। उनके द्वारा विभाग के दो कर्मचारियों समरत शर्मा और रहमान उल्लाखान का समर्पित अवकाश का डबल ड्रावल कर अपने किराएदार के खाते में जमा करने का आरोप है। उन्होंने 15 लाख रुपये की शासकीय धनराशि का गबन किया है। इस मामले में उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाएं जहांगीराबाद भोपाल डा. अजय रामटेके ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है। 

वित्त विभाग 2018 से अभी तक की जांच कर रहा है

डायरेक्टोरेड द्वारा इसका आरोप पत्र जारी किया जाएगा। एसपी दुबे को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस में कार्रवाही चल रही है। विभाग की ओर से जांच चल रही है, इसके लिए इंटर्नल कमेटी और वित्त विभाग की कमेटी बनाई गई है। संभाग स्तर भी जांच चल रही है। वित्त विभाग 2018 से अभी तक की जांच कर रहा है। समरत शर्मा और रहमान उल्लाखान दोनों ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!