BHOPAL NEWS - मुख्यमंत्री ने SP के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और TI को सस्पेंड किया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अचानक पुलिस हैडक्वाटर पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग ली और अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन (IPS) के खिलाफ और अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं इछावर पुलिस थाने के थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। 

MP NEWS - मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा  के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे दायित्व की समीक्षा करने और उनकी भूमिका के संबंध में भी चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार फील्ड अधिकारी रात्रि विश्राम भी करें और पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए सभी तत्पर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर घटनाओं पर अधिकारी तत्काल कदम उठाएं। अपराधी को गिरफ्तार करना ही काफी नहीं है यदि वह आपराधिक पृष्ठभूमिका है तो पूरी विस्तृत पड़ताल कर सख्त कदम उठाए जाएं। 

डॉ यादव ने कहा कानून व्यवस्था से संबंधित असत्य या भ्रामक जानकारी का तत्काल प्रतिवाद भी जारी किया जाए। ट्विटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यम से अपराध नियंत्रण की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले माह में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!