BHOPAL में फिल्म गदर जैसा केस, पत्नी और बच्चा चाहिए तो धर्म बदल - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
सन 2001 की लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा आपको भी याद होगी। जिसमें एक व्यक्ति अपनी लड़की और उसके बच्चे को अपने ही घर में बंधक बना लेते हैं, और दामाद के सामने शर्त रखते हैं कि यदि उसे अपनी पत्नी और बच्चा चाहिए तो धर्म बदलना होगा। बिल्कुल ऐसा ही भोपाल में हुआ है। 

15 साल बाद भी रिश्ता सामान्य नहीं हुआ

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक श्यामपुर जिला सीहोर के रहने वाले एक युवक ने ऐशबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। ऐशबाग थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल के मुताबिक शिकायत करने वाला लड़का प्राइवेट जॉब करता है। 15 साल पहले उसने भोपाल की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की से लव मैरिज की थी। लड़की के परिवार को यह शादी मंजूर नहीं थी। हाल ही में उनका रिश्ता सामान्य हुआ था। 17 मई 2024 को उसने अपनी पत्नी के साथ पहली बार सोनिया कॉलोनी, ऐशबाग अपने ससुराल गया था। कुछ दिनों बाद जब वह अपनी पत्नी और बच्चों को वापस ले जाने के लिए आया तो उसके ससुराल वालों ने अपनी लड़की को भेजने से मना कर दिया। शर्त रखी है कि यदि अपना धर्म बदलने को तैयार हो, तब ही हम अपनी लड़की को तुम्हारे साथ जाने देंगे।

बॉलीवुड फिल्म गदर में लड़की का मायका पाकिस्तान में था और लड़की का पिता पाकिस्तान का बहुत बड़ा नेता बताया गया था इसलिए सनी देओल को हैंडपंप उखाड़ना पड़ा लेकिन यहां लड़की का मायका भोपाल में है, जहां भारतीय दंड संहिता प्रचलन में है और भारतीय न्याय संहिता लागू होने वाली है। वहां पुलिस लड़की के पिता के साथ थी परंतु यहां मामला उल्टा है। मामला दर्ज होते ही लड़की वालों ने सरेंडर कर दिया। लड़की को मुक्त कर दिया और वह अपने पति के पास चली गई। पुलिस मामले की इन्वेस्टीगेशन कर रही है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!