BHOPAL NEWS - अस्पताल में ड्यूटी के दौरान युवा डॉक्टर का हार्ट फेल, मौत

Bhopal Samachar
भारत में ऐसे लाखों मामले सामने आ चुके हैं। लोगों की अचानक तबियत बिगड़ी है और मृत्यु हो जाती है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक युवा डॉक्टर की मृत्यु हो गई। सीने में दर्द हुआ, सीपीआर के बाद भी राहत नहीं मिली और इलाज शुरू होने से पहले उनकी मृत्यु हो गई। 

गुरुग्राम के डॉक्टर दीपक शर्मा एमडी की पढ़ाई करने आए थे

यह घटना भोपाल शहर के शहर के करोंद इलाके में स्थित भोपाल मेमोरियल ट्रस्ट अस्पताल एवं शोध संस्थान (बीएमएचआरसी) ही है। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: गुरुग्राम, हरियाणा निवासी 25 वर्षीय डाक्टर दीपक शर्मा एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके थे। उसके बाद वह बीएमएचआरसी से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार रात वह अस्पताल में ड्यूटी पर थे। रात करीब सवा एक बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा। इसके बाद स्टाफ के लोगों ने तत्काल उन्हें सीपीआर भी दिया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और वह बेहोश हो गए। वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस इन्वेस्टिगेशन

डॉ दीपक शर्मा की मृत्यु असामान्य है इसलिए पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। यह उल्लेख करना अनिवार्य है कि, एमडी की पढ़ाई करने के लिए आने वाले एमबीबीएस डॉक्टर के साथ कई प्रकार के मामले सामने आते रहते हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। हॉस्टल में पेयजल के प्रबंध नहीं है। इसी साल एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। आरोप लगाए गए थे कि डॉक्टरों को 24-36 घंटे ड्यूटी पर रखा जाता है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!