BHOPAL NEWS - पशु प्रेमी महिला ने पुलिसकर्मी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षी पशु प्रेमी महिला ने मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। सन 2022 में उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों के बीच में कई बार फिजिकल रिलेशन बने लेकिन अब बॉयफ्रेंड ने शादी करने से मना कर दिया और ब्रेकअप कर लिया है। 

पीड़ित महिला भोपाल में एनिमल वेलफेयर सोसाइटी संचालित करती है

महिला ने पुलिस को बताया कि वह उमरिया जिले की रहने वाली है। भोपाल में एनिमल वेलफेयर सोसाइटी का संचालन करती है। इसके अलावा लीगल एडवाइजर भी है। सन 2022 में अपने भाई की शादी में गौरव विजयवर्गीय से उसकी मुलाकात हुई थी। फिर दोनों के बीच फेसबुक पर चैटिंग होने लगी, फोन पर बात होने लगी और मुलाकात होने लगी। गौरव ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। वह भी गौरव को पसंद करती थी। इसके बाद गौरव कई बार उसके घर आया और दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बने। गौरव मध्य प्रदेश पुलिस के हाउसिंग बोर्ड में कर्मचारी है। पिछले कुछ दिनों से गौरव ने उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया था। एक दिन शादी की बात पर विवाद हो गया और गौरव ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब वह शिकायत करने के लिए पुलिस थाने पहुंची तो गौरव भी आ गया। उसने पुलिस थाने में वादा किया कि 27 मई को वह शादी कर लेगा। इसलिए रिपोर्ट नहीं लिखी थी। 

इस दिन के बाद से ही गौरव विजयवर्गी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। 27 मई की तारीख भी निकल गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गौरव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376-2-एन 294 और 506 के तहत अपराध क्रमांक 392/24 दर्ज कर लिया है। इस मामले की इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर सब इंस्पेक्टर गब्बर सिंह है। समाचार लेकर जाने तक पुलिस ने यह भी वेरीफाई नहीं किया था कि गौरव विजयवर्गीय नाम का कोई कर्मचारी मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड में है या नहीं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!