BHOPAL NEWS - उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, बड़वानी में बलात्कार का मामला दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ अभय खराड़ी को बड़वानी पुलिस ने राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। चुनाव आयोग के निर्देश के चलते हाल ही में डॉक्टर अभय को बड़वानी से उज्जैन ट्रांसफर किया गया था। बड़वानी में उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। 

डिप्टी कलेक्टर डॉ अभय खराड़ी को जेल भेजा

बड़वानी पुलिस ने बताया कि सन 2016 में डॉ अभय खराड़ी SDM बड़वानी थे। घटना उसी समय की बताई गई है। बड़वानी के महिला थाना की इंस्पेक्टर अलका मेनिया ने बताया कि, 4 दिन पहले उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी आजा स्थान पर छुप गए थे और उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। पुलिस को उपभोक्ता जानकारी मिली कि डॉ अभय खराड़ी भोपाल में छुपे हुए हैं। सटीक जानकारी के कारण होने की रफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है। 

उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ अभय खराड़ी सन 2016 में बड़वानी में एसडीएम थे और कुछ समय पहले बड़वानी में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। चुनाव आयोग की गाइडलाइन की चलते उनका ट्रांसफर बड़वानी से उज्जैन कर दिया गया था। उनके बड़वानी से चले जाने के बाद ही पीड़ित महिला ने मामला दर्ज करवाया। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!