BHOPAL NEWS - पुलिस और वन विभाग अधिकारी के बेटे के बीच संघर्ष, वीडियो वायरल

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस और वन विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के बेटे के बीच में संघर्ष हो गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात 3:30 बजे के आसपास की है। दोनों पक्षों में कौन गलत था और कौन सही यह तो पता नहीं चल पाया है परंतु पुलिस ने युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बड़ा और मारपीट का मामला दर्ज किया है। 

विवाद खत्म होने के बाद दूसरा विवाद शुरू हुआ

हबीबगंज थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने बताया- सूचना मिली थी कि, बंसल वन के सामने दो कार ड्राइवर की बीच विवाद हो रहा है। डायल 100 पर तैनात हेड काॅन्स्टेबल रामप्रवेश प्रजापति पायलट के साथ मौके पर पहुंचे थे। उस समय दो कार चालक आपस में विवाद कर रहे थे। पास में ही रानी कमलापति स्टेशन है। यहां रात भर ट्रैफिक की आवाजाही रहती है। विवाद के चलते मौके पर जाम की स्थिति बन रही थी। पुलिसकर्मी ने दोनों वाहन चालकों को समझाया तो वे मान गए, और वहां से जाने लगे। 

घटना का विवरण जो पुलिस द्वारा बताया गया

इसी बीच लाल रंग की कार में सवार एक युवक पहुंचा, वह जबरन विवाद करने लगा। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर युवक ने रामप्रवेश के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही चार्ली पर तैनात जवान मौके पर पहुंचे तो युवक उनके साथ भी विवाद करने लगा। घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने युवक को काबू में करने का प्रयास किया तो वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर कार में बैठकर वहां से भाग निकला। रविवार को हेड कॉन्स्टेबल रामप्रवेश प्रजापति का मेडिकल कराया गया। कार चालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, तीन पुलिसकर्मी और युवक के बीच विवाद हो रहा है। (विवाद का विषय क्या है, अभी तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने भी नहीं बताया है।) इस दौरान पुलिस द्वारा युवक को लाठी से पीटा गया। युवक की शर्ट फट गई। युवक गुस्से में दिखाई दे रहा है। पुलिस वाले उसे पीट रहे हैं और वह पुलिस की तरफ बढ़ता जा रहा है। एक बार उसने एक पुलिस कर्मचारियों को धक्का भी दिया और फिर बाद में, उतने ही गुस्से में अपनी कार में सवार होकर चला गया। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!