BHOPAL NEWS - भीषण गर्मी के कारण चलती ट्रेन में महिला की मौत, यूपी से गुजरात जा रही थी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की गर्मी जानलेवा हो गई है। दिल्ली से भोपाल के लिए निकली शताब्दी एक्सप्रेस का एयर कंडीशनर ग्वालियर की गर्मी के कारण फेल हो गया। इधर उत्तर प्रदेश से गुजरात जा रही है एक महिला की गर्मी के कारण तबीयत खराब हो गई। भोपाल में उसके इलाज के लिए डॉक्टर को कॉल किया गया था, लेकिन भोपाल आने तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। 

जानकारी के मुताबिक आशा देवी उत्तर प्रदेश के मऊनाथभंजन की रहने वाली थीं। पति विनोद ने बताया कि वह गुजरात के वडोदरा जिले में ड्राइविंग जॉब करते हैं। पत्नी और पांच बच्चे वहीं साथ रहते हैं। छुट्टियों के चलते एक महीने पहले पत्नी 7 वर्षीय बेटे शुभम के साथ गांव गई थी। वहां से 29 मई की रात को 12 बजे गोरखपुर-वडोदरा एक्सप्रेस में सवार होकर भाई धर्मेंद्र, भाभी और बेटे शुभम के साथ जनरल कोच में वडोदरा लौट रही थी।

गुरुवार को दोपहर 3 बजे करीब 15 घंटे के सफर के बाद आशा की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में उसने नाश्ता किया था, इसके बाद दोपहर का खाना नहीं खाया। वह लगातार गर्मी के चलते घबराहट की शिकायत कर रही थी। इसी बीच उसके लूज मोशन हुआ। कुछ ही समय बाद उसे उल्टियां हुई। इससे बीना से विदिशा के बीच वह बेहोश हो गई। बैरागढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकी तब डॉक्टर ने चेक किया। उसकी मौत हो चुकी थी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!