Business ideas - 100 Sq-ft की दुकान से एक करोड रुपए कामना है तो ध्यान से पढ़िए

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जो भारत के कई शहरों में सफल हो चुका है। सीजनल प्रोडक्ट की पूरे साल भर बिक्री चल रही है। आपको केवल कुछ खास बातों का ध्यान रखना है और आप भी मात्र 100 स्क्वायर फीट की दुकान से एक करोड रुपए की कमाई कर सकते हैं। 

world best business opportunity ideas for beginners 

स्वाद एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिल खोल कर पैसा खर्च करते हैं। फूड प्रोडक्ट्स में प्रॉफिट मार्जिन भी अच्छा होता है और ग्राहकों की कमी नहीं है। गर्मी के मौसम में लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। भारत में आइसक्रीम को - 40 डिग्री पर ठंडा किया जाता है। इसके कारण आइसक्रीम की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है लेकिन उसका असली स्वाद चला जाता है। कुछ सालों पहले तक पत्थर की तरह बर्फ बन चुकी आइसक्रीम काफी पसंद की जाती थी परंतु अब जमाना बदल गया है। मार्केट में तवा आइसक्रीम पसंद की जाने लगी है। तवा आइसक्रीम की सबसे खास बात यह है कि, इस ग्राहक की डिमांड के अनुसार उसके सामने तैयार किया जाता है। यह ठंडी तो होती है परंतु ताज होती है और बर्फ नहीं बनती। इसलिए इसका ओरिजिनल टेस्ट बना रहता है। 

तवा आइसक्रीम बनाने वाली मशीन ₹50000 से लेकर ₹200000 तक आती है। जितनी बड़ी मशीन होती है उतनी ज्यादा क्वांटिटी में आइसक्रीम बनाई जा सकती है। आप अपनी पूंजी और मार्केट पोटेंशियल के हिसाब से अपने लिए मशीन का चुनाव कर सकते हैं। तवा आइसक्रीम में कई प्रकार के फ्लेवर डाले जा सकते हैं। इसके अलावा इसका प्रेजेंटेशन भी काफी आकर्षक होता है। बाजार में आइसक्रीम रोल, कप आइसक्रीम, ग्लास आइसक्रीम यहां तक की इडली की प्लेट में आइसक्रीम और सूप के कप में आइसक्रीम प्रजेंट की जा रही है। 

आपको केवल इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी दुकान मार्केट में कॉर्नर वाली होनी चाहिए। इसके कारण आपकी छोटी सी दुकान डबल प्रॉफिट करने लगती है। 1 किलो आइसक्रीम बनाने के लिए केवल ₹200 की लागत आती है, और इसका बाजार मूल्य कम से कम ₹1000 होता है। आप एक दिन में सिर्फ 5 किलो आइसक्रीम बेचने में सफल हो गए तो स्वयं कैलकुलेट करके देखिए आपका प्रॉफिट मार्जिन क्या होगा। तवा आइसक्रीम की दूसरी सबसे बढ़िया बात यह है कि, तवा आइसक्रीम सिर्फ गर्मी के मौसम में नहीं बल्कि पूरे साल भर चलती है। लोग कड़कड़ाती हुई ठंड में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। 

best new unique business ideas in hindi for students 

तवा आइसक्रीम की सबसे ज्यादा बिक्री शाम के समय होती है। यदि आप एक स्टूडेंट है तब भी अपनी दुकान ओपन कर सकते हैं। यह स्टार्टअप आपकी पढ़ाई में डिस्टर्ब नहीं करेगा। आप दिन के समय अपनी कोचिंग और कॉलेज दोनों अटेंड कर सकते हैं। तवा आइसक्रीम बनाना बेहद आसान है। कोई भी थोड़ी सी प्रैक्टिस के बाद इसे बना सकता है। 

business ideas for women in india 

महिलाओं के लिए तो यह उनका सबसे फेवरेट बिजनेस हो सकता है। तवा से आपका जन्म जन्मांतर का रिश्ता है और आइसक्रीम सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाओं को पसंद आती है। भारतीय महिलाओं के हाथ में वैसे भी जादू होता है। आप कोई भी फूड प्रोडक्ट बनाएं, उसमें ऐसा टेस्ट आ ही जाता है जिसके लोग दीवाने हो जाते हैं। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके काफी बढ़िया रिटर्न कमा सकते हैं। लोगों के पास इन्वेस्टमेंट की कमी होती है। आप ऐसे लोगों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। उन्हें मंथली सैलेरी पर नियुक्त कर सकते हैं, सैलरी प्लस इंसेंटिव पर नियुक्त कर सकते हैं या फिर बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं। आपको दुकान और मशीन खरीद कर देना है। बाकी सारा काम टीम करेगी। 

profitable business ideas in india 

जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है 1 किलो तवा आइसक्रीम बनाने में सिर्फ डेढ़ सौ रुपए का खर्चा आता है जबकि इसका विक्रय मूल्य ₹1000 तक होता है। यानी 1 किलो तवा आइसक्रीम पर 850 रुपए का प्रॉफिट होता है। इस हिसाब से 5 किलो आइसक्रीम पर 4250 का प्रॉफिट होगा और महीने भर में 125000 से ज्यादा का प्रॉफिट होगा। इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि हर आने वाले महीने में आपकी बिक्री बढ़ती जाएगी क्योंकि तवा आइसक्रीम की डिमांड हर साल लगभग डबल हो रही है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!