Business ideas - एक एकड़ जमीन, ₹20000 लागत में 10 लाख तक का मुनाफा

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं, जिसको करके कुछ कंपनियां करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा रही है। इसे भारत के हर शहर में स्मॉल स्केल पर किया जा सकता है। सिर्फ एक एकड़ जमीन की जरूरत है। मात्र ₹20000 का खर्चा आएगा और एक साल में 10 लाख रुपए तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। 

world best business opportunity ideas for beginners 

लॉन ग्रास की डिमांड पूरे भारत में तेजी से बढ़ रही है। सन 2022 में इसका मार्केट साइज 2000 करोड रुपए था और सन 2024 में 2500 करोड रुपए हो जाने की संभावना है। इसमें लागत बहुत कम लगती है। जबकि मुनाफा काफी ज्यादा होता है। इसमें कीड़े नहीं लगता इसलिए कीटनाशक का खर्चा भी नहीं होता। इसको अपनी पसंद है इसलिए अधिक बारिश हो जाने की स्थिति में भी यह खराब नहीं होती, और सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार की तरफ से लॉन ग्रास की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनका लाभ उठाया जा सकता है। 

आप अपनी मिट्टी और जलवायु के आधार पर लॉन ग्रास की सही किस्म का चयन कर सकते हैं। इसमें कई विकल्प मौजूद है। 
भारत में लॉन ग्रास के कुछ लोकप्रिय किस्में:
डब ग्रास (Cynodon dactylon)
कार्पेट ग्रास (Axonopus compressus)
ज़ोयसिया ग्रास (Zoysia spp.)
बर्मुडा ग्रास (Cynodon dactylon) 
आपको अपने शहर के आसपास केवल एक एकड़ जमीन की जरूरत है। किसी भी प्रकार के प्लाट पर फार्मिंग की जा सकती है। शुरुआत में आप जमीन किराए पर ले सकते हैं। साल में कम से कम दो बार फसल काटी जा सकती है। लॉन ग्रास की कुछ किस्म ऐसी होती हैं जिन्हें साल में चार बार काटा जा सकता है।

best new unique business ideas in hindi for students 

लॉन ग्रास की खेती एक ऐसा बिजनेस है जिसमें बहुत ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ लॉन ग्रास की खेती कर सकते हैं। यदि आपके पास एक एकड़ जमीन नहीं भी है, तो जितनी जमीन उपलब्ध हो पा रही है उतने में खेती कर सकते हैं। मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है इसलिए इसकी बिक्री को लेकर कोई परेशानी नहीं आती और ना ही आपको किसी मंडी में जाने की जरूरत है। 

business ideas for women in india 

लॉन ग्रास की खेती इतनी आसान है कि महिलाएं भी कर सकती हैं। वैसे भी भारत में हजारों साल से महिलाएं खेती में पुरुषों के बराबर भागीदारी करती रही है। आप अपनी सुविधा के लिए 2-3 मजदूर नियुक्त कर सकती है। फिर आपके पास में केवल सुपरविजन का काम रह जाएगा। बिजनेस साइट पर आपकी उपस्थिति काफी है। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी लॉन ग्रास की खेती में इन्वेस्टमेंट करके किसी भी दूसरे इन्वेस्टमेंट प्लान से कहीं ज्यादा रिटर्न कमा सकते हैं। आप अपनी इन्वेस्टमेंट कैपेसिटी के अनुसार बड़ा खेत खरीद सकते हैं। कुछ मजदूरों को परमानेंट नियुक्त करके अच्छी फसल प्राप्त कर सकते हैं। 

profitable business ideas in india 

1 एकड़ में अधिकतम ₹20000 का खर्चा आता है और उसके बदले में लगभग 30 टन लॉन ग्रास का उत्पादन हो जाता है। यदि आप ठीक प्रकार से खेती करते हैं तो 1 एकड़ में एक फसल में आपका मुनाफा ₹5 लाख तक होता है यानी साल में दो फसल ली तो आपका मुनाफा 10 लाख रुपए हो जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!