GOOD NEWS - भारत का सबसे बड़ा टाइगर परिवार BHOPAL में, टोटल 25 सदस्य, 17 बच्चे

Bhopal Samachar
यह पूरी तरह से साबित हो चुका है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक बड़ा हिस्सा जंगली जानवरों का घर है और दुनिया भर के दुर्लभ बाघों का सबसे पसंदीदा रेजिडेंस है। समरधा रेंज में टाइगर की सबसे बड़ी जॉइंट फैमिली देखी गई है। इसमें टोटल 25 सदस्य हैं। तीन मेल, पांच फीमेल और 17 किड्स है। फिलहाल इन्होंने केवल 10 किलोमीटर के जंगल को अपनी टेरिटरी घोषित किया है परंतु जल्द ही यह 17 बच्चे बड़े होंगे और सबको अपना जंगल चाहिए, जिस पर मध्यप्रदेश की सरकार और भोपाल के बिल्डर्स ने कब्जा कर लिया है। 

भोपाल देश का एकमात्र शहर, 10 किमी के दायरे में 25 बाघ

भोपाल की प्रतिष्ठित पत्रकार सुश्री वंदना श्रोती की एक रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल देश का एकमात्र शहर है, जहां 10 किमी के दायरे में 25 बाघ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हाल के दिनों में समरधा रेंज में बाघों के देखे जाने के मामले अचानक बढ़ गए हैं। वजह यह है कि यहां बाघों का कुनबा बढ़ गया है। यहां एक-दो नहीं, बल्कि 17 बाघ शावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ये सभी बाघ शावक वर्ष 2022 में हुई गणना के बाद पैदा हुए हैं। इनकी उपस्थिति वर्ष 2026 में होने वाली गणना में शामिल होगी।

वन विभाग अब ने केवल भोपाल और आसपास घूम रहे बाघों के लिए नए सिरे से डाटा एकत्रित कराएगा, बल्कि सभी बाघ शावकों की भी कुंडली तैयार कराएगा ताकि इनके मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। समरधा रेंज में इस समय 5 बाघिन, 17 शावक और 3 नर बाघ का मूवमेंट है। वर्ष 2022 की गणना में भोपाल (समरधा रेंज) में 9 बाघों की पुष्टि हुई थी।

गुड न्यूज़ - भोपाल में बाघों की आबादी लगातार बढ़ रही है

भोपाल वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि समरधा रेंज में 5 बाघिनों का मूवमेंट है। सभी के साथ शावक हैं। इनमें दो बाघिनों के 4-4 शावक हैं, वहीं तीन बाघिनों के साथ 3-3 शावक हैं। इनकी उम्र 3 माह से लेकर 12 माह तक है। हमें ब्रीडिंग की सूचना भी मिल रही है, ऐसे में आने वाले 6 माह में इलाके में शावकों की संख्या बढ़ सकती है।

600 ट्रैप कैमरों की जरूरत, प्रस्ताव भेजा

वन अफसरों के मुताबिक भोपाल देश का ऐसा शहर है, जहां सबसे बेहतर इको सिस्टम है। इसी कारण बाघ बढ़ रहे हैं। अब यहां संसाधन बढ़ाना जरूरी है। कलियासोत से केरवा तक बाघों के मूवमेंट व काॅरिडोर को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाना होगी। साथ ही ट्रैप कैमरों की संख्या 11 से बढ़ाकर 600 करने की जरूरत है। ये प्रस्ताव वाइल्ड लाइफ मुख्यालय को भेजा है।

टाइगर सिर्फ आत्मरक्षा में इंसानों पर हमला करता है

अधिकारियों का कहना है कि भोपाल देश का एकमात्र शहर है, जहां वर्तमान में 17 शावक मिलाकर 25 बाघों का मूवमेंट है। पिछले 16 सालों में एक भी घटना नहीं हुई जिसमें बाघ और इंसान के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हो। जबकि टाइगर रिजर्व के गांवों के आसपास अक्सर ऐसी स्थिति बनती है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!