MP NEWS - रीवा की महिला डॉक्टर का 25 दिन तक रेप, गुजरात का शिक्षक आरोपी

Bhopal Samachar
दूसरे पति की तलाश कर रही रीवा की एक महिला डॉक्टर एक सनकी शिक्षक के जाल में फंस गई। वो गुजरात से रीवा आया। शादी से पहले 25 दिन तक घर में रहा। रोज संबंध बनाए। फिर वीडियो वायरल कर दिया। महिला डॉक्टर ने मामला दर्ज करवाया तो उसकी कार जला दी। स्कूटर जला दिया। 

महिला डॉक्टर दूसरा पति तलाश रही थी

मंगलवार शाम 38 साल की महिला डॉक्टर ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। आरोपी गुजरात के कच्छ में सरकारी टीचर है। मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से वह संपर्क में आया था। महिला डॉक्टर ने बताया, मेरी शादी 2013 में हुई थी। 2017 में पति ने मुझे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। तब से रीवा में मां-पिता के साथ रह रही हूं। घरवालों ने मुझ पर दूसरी शादी का दबाव बनाया तो मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। कच्छ (गुजरात) के देवशी सुंदरवा से दोस्ती हुई। हमारी बातचीत होने लगी। वह सभ्य लगा। उसने गुजरात बुलाया, तब पापा की तबीयत ठीक नहीं थी, इसीलिए मैंने मना कर दिया। 

रातभर घर पर रहा, रिलेशन का वीडियो बना लिया

2 जनवरी को वो खुद ही रीवा आ गया। हम बस स्टैंड पर मिले। उसने कहा कि घर देखना चाहता हूं। उसे पता था कि मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं। यह बात फोन पर बातचीत के दौरान उसे बता चुकी थी। हम घर आए। रात में उसने मिठाई में नशे की दवा मिलाकर खिला दी। अश्लील वीडियो - फोटो बना लिए। दूसरे दिन सुबह उसे जाने का कहा तो मना कर दिया और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

25 दिन तक घर में रहा, रोज रिलेशन बनाता था

महिला डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी 25 दिन तक घर में रहा। 27 जनवरी को मम्मी-पापा वापस आए, उसी दिन वो घर से गया। डॉक्टर का एक मोबाइल भी साथ ले गया। इसके बाद लगातार गुजरात आने का दबाव डालने लगा। तनाव बढ़ता चला गया। 

पहले वीडियो वायरल किया फिर कार जला दी

उसकी बात नहीं मानने पर 24 अप्रैल को डॉक्टर के मोबाइल में दर्ज परिचितों के नंबर पर अश्लील फोटो-वीडियो शेयर कर दिए। इसी दिन आरोपी पर केस कराया। डॉक्टर का कहना है कि इतने पर भी वह नहीं रुका। 2 मई को घर में खड़ी कार जला दी। इसकी भी एफआईआर कराई। 19 मई को पेट्रोल डालकर एक्टिवा जला दी। इस मामले में भी केस कराया। आरोपी डॉक्टर के घर में बाउंड्रीवॉल फांदकर घुसा था।

एसपी बोले- जल्द करेंगे गिरफ्तारी

एसपी विवेक सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर रेप का केस किया गया है। आरोपी गुजरात का है और सरकारी टीचर है। महिला के घर में खड़ी गाड़ियों को जलाने के मामले में भी केस किया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!