MP NEWS - मैजिक ऐप से महिला प्रोफेसर बन गया मजदूर, 7 लड़कियों का बलात्कार किया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे सभ्य समाज को अलर्ट कर देने वाला है। 30 साल के एक मजदूर ने अपने मोबाइल में मैजिक ऐप डाउनलोड किया और फिर महिला प्रोफेसर बनकर कॉलेज में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की लड़कियों को सुनसान इलाके में बुलाने लगा। पकड़े जाने तक वह 7 छात्राओं का रेप कर चुका था। 

मैजिक ऐप क्या होता है

इंटरनेट पर ऐसे बहुत सारे मोबाइल एप्लीकेशन है जो आपको पहचान छुपाने या पहचान बदलने में मदद करते हैं। इन्हें मैजिक ऐप कहा जाता है। सीधी जिले में 30 साल के एक मजदूर बृजेश प्रजापति ने यूट्यूब देखकर अपने मोबाइल में मैजिक ऐप डाउनलोड कर लिया। मैजिक ऐप की मदद से उसने अपनी आवाज को एक महिला की आवाज में बदल लिया। इसके बाद उसने कॉलेज में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की छात्राओं को टारगेट करना शुरू किया। वह अपना नाम रंजना मैडम बताता था। लड़कियों को स्कॉलरशिप के लिए फोन करता था। लड़कियां समझती थी कि रंजना मैडम से बात हो रही है। फिर डॉक्यूमेंट लेकर एक सुनसान इलाके में बुलाता था। यहां छात्राओं को बता दिया जाता था कि उन्हें रिसीव करने के लिए एक लड़का आएगा। 

रंजना मैडम के कारण लड़कियों ने विश्वास किया

रंजना मैडम ने कहा था इसलिए लड़कियां उस लड़के के साथ बाइक से चली जाती थी। फिर सुनसान इलाके में लड़की का बलात्कार किया जाता था। इस आपराधिक गतिविधि में राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति भी उसका साथ दे रहे थे। वह एक के बाद एक लड़की को अपना शिकार बनाते जा रहे थे। सातवीं लड़की ने हिम्मत की और पुलिस के पास चली गई। तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हुआ। 

मोरल ऑफ द न्यूज़ स्टोरी

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है परंतु ना तो इंटरनेट से मैजिक ऐप गायब हुआ है और ना ही समाज से बृजेश प्रजापति जैसे आपराधिक मानसिकता के लोग कम हुए हैं। यह खतरा अभी भी बना हुआ है। लड़कियों को चाहिए कि वह सावधान रहें और किसी भी रंजना मैडम की बातों में ना आए। कॉलेज की सभी प्रकार की फॉर्मेलिटी इस कॉलेज कैंपस में ही होती हैं। इसके लिए किसी के साथ अज्ञात स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है। 

जाल में फंसने से बचाना है तो कॉल बैक करके जरूर देखें

साइबर लॉ एक्सपर्ट यशदीप चतुर्वेदी कहते हैं, मैजिक वॉइस एप जैसे अन्य आवाज बदलने वाले एप से आने वाले कॉल्स के लिए सबसे बेहतर तरीका रिवर्स कॉल का है। वापस कॉल करने पर यहां फोन नहीं लगेगा। यदि कोई व्यक्ति किसी काम के लिए समय तय करता है तो प्रथम दृष्टया ये फ्रॉड हो सकता है। इसकी तस्दीक जरूर करें। एआई तकनीक के आने के बाद आवाज बदलने के साथ ही परिचितों, रिश्तेदारों की आवाज और उनके बात करने के तरीके को भी कॉपी किया जा सकता है।

खबर का असर 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में विस्तृत जांच करने एवं सभी आवश्यक सबूत को एकत्रित करने के लिए SIT के गठन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की अपराधिक घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा और जो भी कठोर कार्रवाई संभव होगी, अपराधी के खिलाफ की जाएगी।

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!