MP NEWS - राजगढ़ में रिश्वतखोर इंजीनियर गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस भोपाल की कार्रवाई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रिश्वत ले रहे इंजीनियर गोविंद कुमार अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में छापामार कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए इंजीनियर गोविंद कुमार अहिरवार जनपद पंचायत सहारनपुर में पदस्थ हैं। निर्माण कार्य का मूल्यांकन करने के बदले में ₹20000 रिश्वत ले रहे थे। 

सारंगपुर का इंजीनियर शमशान की सड़क के लिए रिश्वत मांग रहा था

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 मई 2024 को आवेदक जितेन्द्र कुमार मालवीय ने विपुसथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत की थी कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत सुल्तानिया तहसील पचोर जिला राजगढ़ में श्मशान घाट के सामने सीसी रोड एवं ठेल टंकी का निर्माण कराया गया है। जिसका मूल्यांकन पंचायत विभाग के इंजीनियर गोविंद कुमार अहिरवार द्वारा किया जाना है। मूल्यांकन के एवज में गोविंद अहिरवार ने 10% के हिसाब से 67 हजार रुपए मांगे हैं। नहीं देने पर गलत मूल्यांकन करने की धमकी दे रहे हैं। 

लोकायुक्त पुलिस रिश्वत लेकर इंजीनियर के घर पहुंची

एसपी लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। ऑडियो एविडेंस कलेक्ट हो जाने के बाद ट्रैप दल का गठन किया गया। प्लानिंग के अनुसार शिकायतकर्ता को केमिकल युक्त ₹20000 के नोट दिए गए। इंजीनियर ने उसे रिश्वत देने के लिए अपने घर पर बुलाया। उसके साथ सिविल ड्रेस में लोकायुक्त पुलिस भी थी। जैसे ही रिश्वत की रकम का आदान-प्रदान हुआ, मौके पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने इंजीनियर को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट पॉजीटिव पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त टीम का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला ने किया। ट्रैप टीम में निरीक्षक उमा कुशवाह, ट्रैपकर्ता अधिकारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पवन, आरक्षक अवध, संदीप कुशवाह शामिल रहे। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रोल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!