ग्वालियर कलेक्टर ने कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध हटाया - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कलेक्टर ने शासकीय कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है। अब कर्मचारी गर्मी की छुट्टी लेकर पर्यटन के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा किसानों के नामांकन एवं बंटवारा इत्यादि के मामलों की सुनवाई भी शुरू हो गई है। 

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला ग्वालियर से जारी नवीन आदेश में लिखा है कि, कार्यालयीन आदेश क्रमांक निर्वा./25-6/56/2024/805 दिनांक 15 मार्च 2024 से ग्वालियर जिले में कार्यरत समस्त शासकीय सेवकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया था। उक्त आदेश में आंशिक संशोधित करते हुए अवकाश पर लगाये गये प्रतिबंध, स्ट्रांग रूम की निगरानी, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारी को छोड़कर, अन्य शेष कर्मचारियों के अवकाश का प्रतिबंध हटाया जाता है। 

रुचिका चौहान, कलेक्टर ग्वालियर के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार संबंधित शासकीय सेवक के अवकाश स्वीकृति की कार्यवाही पूर्व की भांति संबंधित विभाग प्रमुख/विभागीय संक्षम अधिकारी द्वारा किया जायेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!