MP NEWS - हरदा एडिशनल एसपी के ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया

Bhopal Samachar
नर्मदापुरम शहर के नंदविहार कालोनी में रहने वाले एक पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शनिवार-रविवार की रात करीब 1 बजे की है। घर में पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर मिला। जिसे फंदे से निकाल परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित किया। 

ड्यूटी से छुट्टी लिए बिना घर चले गए थे

मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मचारी अमित पिता रामनारायण गौर (42) नंदविहार कॉलोनी नर्मदापुरम में रहते थे। उनकी पोस्टिंग हरदा में थी। जो हरदा एडिशनल एसपी की गाड़ी के ड्राइवर थे। वह ले छुट्टी लिए बिना ड्यूटी छोड़कर हरदा से नर्मदापुरम आ गए थे। एसआई डीएल विश्वकर्मा ने बताया आरक्षक अमित ने नर्मदापुरम स्थित घर में फांसी लगाई। परिजन उसे अस्पताल ले आएं थे। फ़िलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मामले में जांच की जा रही है। रविवार को सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद परिजन शव घर ले गए। 

उन्हें कोई तनाव नहीं था - एएसपी राजेश्वरी महोबिया

एसडीओपी पराग सैनी ने बताया आरक्षक अमित हरदा में पदस्थ था। उसने सुसाइड क्यों किया। ये जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हरदा एएसपी राजेश्वरी महोबिया ने बताया अमित आरक्षक थे। जो मेरी सरकारी गाड़ी चलाते थे। आखिरी बार शुक्रवार को वे आएं थे। शनिवार को आना था, लेकिन वे नहीं आएं। आरक्षक अमित कभी ऐसे कोई तनाव में भी नहीं दिखा। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रोल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!