ज्योतिरादित्य सिंधिया - सारे कार्यक्रम रद्द, भोपाल से स्पेशल फ्लाइट लेकर दिल्ली रवाना - MP NEWS

Bhopal Samachar
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सिंधिया ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वे भोपाल से 4 बजे की स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए। राजा भोज एयरपोर्ट के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। 

रोड शो वाले दिन भी स्थिति गंभीर हो गई थी

ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन एक रूटीन फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं। ज्योतिरादित्य की पत्नी पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं। इससे पहले भी एक बार माधवी राजी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के समाचार मिले थे। उस दिन पिछोर और शिवपुरी में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो थे। समाचार को गलत बताया गया था परंतु उनकी पत्नी श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया दिल्ली रवाना हो गई थी। 

गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार थम गया

गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर दिनांक 7 MAY को वोटिंग होनी है। आदर्श आचरण संहिता के अनुसार उसके ठीक 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाना चाहिए। इसी का पालन करते हुए। आज दिनांक 5 MAY 2024 को सूर्यास्त होते ही चुनाव प्रचार बंद हो गया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!