MP NEWS - मौसम का असर - कार के अंदर बैठी लड़की को सांप ने डस लिया

Bhopal Samachar
भीषण गर्मी के कई प्रभाव सामने आने लगे हैं। जमीन के भीतर बिल बनाकर रहने वाले सांप भीषण गर्मी से बचने के लिए बाहर निकाल कर ठंडी जगह पर छुपने लगे हैं। मध्य प्रदेश के सागर में गर्मी से बचने के लिए एक सांप कार के अंदर आकर बैठ गया और कुछ समय बाद इस कार के अंदर बैठी लड़की को डस लिया। 

REWA MP NEWS - कार के अंदर बैठा था सांप, मासूम लड़की को काटा

दरअसल रीवा के रहने वाले आदर्श मिश्रा एक मरीज को लेकर अस्पताल आए थे। मरीज को दिखाने के बाद अस्पताल से बाहर धोबिया टंकी पहुंचकर मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहे थे। जब लौट कर वापस आए तो देखा की कार में बैठी उनकी भांजी रो रही थी। उसके पैर में कुछ काटने का निशान था। युवक ने तुरंत अपनी भांजी को अस्पताल में भर्ती कराया।

MP NEWS - भीषण गर्मी के कारण सांप बिलों से बाहर निकले

जहां उपचार कर रहे चिकित्सकों ने सांप के काटने की पुष्टि की है। फिलहाल बच्ची का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते इंसान हो या जानवर हर कोई गर्मी से बचना चाहता है। संभावना जताई गई है की गर्मी से बचने के लिए सांप घर में खड़ी कार के अंदर ठंडक लेने के लिए घुस गया होगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!