MP NEWS - ग्वालियर में महिला एएसआई और सिपाही लव मैरिज के लिए फरार, दोनों सस्पेंड

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो पुलिस कर्मचारियों की लव स्टोरी सुर्खियों में है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर निशा जैन और आरक्षक अखंड प्रताप सिंह अपने परिवार से बगावत करके लव मैरिज करने के लिए फरार हो गए। इससे पहले दोनों ने चुनाव ड्यूटी पूरी की लेकिन सेवा से विधिवत अवकाश लिए बिना अनुपस्थित हो गए। जब आईजी को पता चला कि दोनों बीमार नहीं है, तो उन्होंने दोनों को सस्पेंड कर दिया।

छुट्टी लेकर जाते, भाग कर शादी करने की क्या जरूरत थी: आईजी ने कहा

महिला एएसआई निशा जैन के स्वजनों ने कंपू थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। इसी बीच महिला एएसआई के स्वजन आइजी अरविंद सक्सेना के पास पहुंचे और बताया कि उनकी बेटी निशा जैन और आरक्षक अखंड प्रताप सिंह यादव के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। आरक्षक दूसरी जाति का है, इसलिए शादी नहीं करना चाह रहे थे। यह जानकारी मिलने के बाद, बिना अनुमति एवं आधिकारिक सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर आईजी अरविंद सक्सेना ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। 

अब पुलिस अधिकारियों को खबर मिली है कि दोनों ने आर्य समाज से शादी कर ली है। आईजी का कहना है- अगर शादी करना थी तो उनके समक्ष आकर पेश हो सकते थे, उन्हें जानकारी दे सकते थे। वह उनकी और उनके स्वजनों की काउंसलिंग करा देते। व्यस्क व्यक्ति को अपनी मर्जी से जीवनसाथी को चुनने का अधिकार है, लेकिन ड्यूटी से गैरहाजिर नहीं रहना था।

चुनाव में दोनों ने एक साथ पेट्रोलिंग की थी

ग्वालियर जोन के आईजी आफिस में पांच साल से महिला एएसआइ (मिनिस्ट्रियल) निशा जैन और सिपाही अखंड प्रताप सिंह यादव पदस्थ हैं। सात मई को मतगणना में इनकी ड्यूटी लगी थी। मतगणना में पेट्रोलिंग के लिए इनकी ड्यूटी लगाई गई थी। सात को मतदान संपन्न होने के बाद यह लोग घर पहुंचे। अगले दिन ड्यूटी के लिए निकले, लेकिन ड्यूटी नहीं पहुंचे। रात तक घर भी नहीं पहुंचे। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा था। आईजी कार्यालय से भी लगातार दोनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके चलते आइजी अरविंद सक्सेना ने दोनों को निलंबित कर दिया। महिला एएसआई के स्वजन आईजी ऑफिस पहुंच गए। यहां आइजी अरविंद सक्‍सेना से मिलकर उन्होंने बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई।

महिला एएसआई कंपू इलाके में रहती है, इसके चलते स्वजनों ने कंपू थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। महिला एएसआइ के स्वजनों ने आइजी को बताया कि निशा और अखंड दोनों शादी करना चाहते थे। स्‍वजन अलग जाति होने की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए साथ चले गए। अब पुलिस तक सूचना पहुंची है कि दोनों ने शादी कर ली है। दोनों के दिल्ली में होने की खबर भी पुलिस अधिकारियों काे मिली है।

इनका कहना है
महिला एएसआई और आरक्षक को गैर हाजिर रहने पर निलंबित किया है। स्वजन मेरे पास आए थे, तब पता लगा दोनों शादी करना चाहते थे। मैंने निलंबित सिर्फ गैरहाजिर रहने पर किया है। दोनों व्यस्क हैं, शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर पहले बताते तो परिवार और उन्हें साथ बैठाकर काउंसलिंग भी कराई जाती।
अरविंद सक्सेना, आईजी, ग्वालियर जोन 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!