मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर मुख्यमंत्री की नागरिकों से अपील - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में जारी लू और भीषण गर्मी के प्रकोप के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से लू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और लू का प्रकोप बना हुआ है, ऐसे में बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। 

एक दूसरे की मदद करें, पशु पक्षियों का ध्यान रखें

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरमंद लोगों को अपने जल स्रोतों से जल उपलब्ध कराएं, जो भी लोग कठिनाई में हैं, उनकी मदद करें। पौधे, पशु पक्षी आदि को भी इस कठिन दौर में जल का सहारा दें। यह हमारा प्रकृति से जुड़ने का संवेदनशील और सरल तरीका है। 


भीषण गर्मी से बचाव के तरीके

  • जब तापमान 40°C से अधिक पहुंचता है, तब इस भीषण गर्मी माना जाता है। यहां कुछ उपाय जो आपको इस तापमान के माध्यम से संतुलनीय रहने में मदद कर सकते हैं:
  • अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीना महत्वपूर्ण है। गर्मी में अधिक पसीना आने से आपके शरीर से पानी की कमी हो सकती है।
  • धूप में बाहर जाने से बचें और ठंडे स्थान पर पैदल चलने का प्रयास करें।
  • ठंडे पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, जूस और फलों का सेवन करें। भीषण गर्मी की स्थिति में यही आपके कोल्ड ड्रिंक हैं।
  • धूप में बाहर जाने से बचें, और अगर जरूरत हो तो सर पर टोपी या कोई कपड़ा बांधकर बाहर निकलें। 
  • आंखों को धूप से बचाने वाला चश्मा पहनकर बाहर निकले और जहां तक संभव हो छाया में रहें।
  • गर्मी में अधिक शारीरिक काम करने से बचें। 40 डिग्री से अधिक तापमान होने की स्थिति में खेल और जिम बंद कर दें।
  • जिन्हें YOGA आता है वह शीतली प्राणायाम करें।
  • खाली पेट बिल्कुल नहीं रहें। 
  • सादा भोजन करें, बाजार से तला हुआ और जंक फूड इत्यादि का सेवन न करें। 

नागरिकों को भीषण गर्मी से बचने के लिए सरकार क्या कर सकती है
 

  • सभी पब्लिक प्लेस पर शीतल जल प्याऊ लगा सकती है। 
  • नागरिकों को प्रायमरी ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल टीम तैनात कर सकती है। 
  • नागरिकों को धूप से बचाने के लिए पब्लिक प्लेस पर आवश्यकता के अनुसार टेंट लगा सकती है। 
  • सभी कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर डालकर अगले एक सप्ताह नागरिकों को भीषण गर्मी से बचने के सभी उपाय करने के निर्देश दे सकती है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!