सरकारी नौकरी और पॉलिटिक्स में पावरफुल पोजीशन के लिए विशेष योग - RASHIFAL

Bhopal Samachar
बगलामुखी माता को राजयोग की देवी कहा जाता है। सत्ता-असत्ता इनके अधीन हैं। इन्हीं की कृपा से सरकार में पावरफुल पोजीशन मिलती है। सरकारी नौकरी मिलती है। राजनीति में पद, प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है। यही कारण है कि राज्य व्यवस्था से जुड़े सभी लोग माता बगलामुखी की शरण में रहते हैं। मां को प्रसन्न करने और मनोकामना पूर्ति के लिए एक विशेष योग बन रहा है। 

बगलामुखी जयंती कब है

मां बगलामुखी 10 महाविद्याओं में से एक आठवीं महाविद्या की देवी मानी जाती हैं। कहा जाता है कि देवी की पूजा से शत्रुओं को नियंत्रित करने और पराजित करने की शक्ति मिलती है। इस दिन लोग विधि-विधान से देवी मां की पूजा करते हैं और उनके लिए कठोर व्रत भी रखते हैं। भारतीय कैलेंडर (पंचांग) के अनुसार, हर साल बगलामुखी जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल बगलामुखी जयंती 15 मई 2024 को मनाई जाने वाली है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर मनोकामना की पूर्ति होती है और कहा तो यह भी जाता है की चमत्कारी परिणाम मिलते हैं। आइए, जानते हैं इस दिन की सही तिथि और पूजा विधि।

बगलामुखी जयंती 2024 की तारीख एवं तिथि

इस वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 15 मई 2024 दिन बुधवार को सुबह 4:19 बजे शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन गुरुवार 16 मई 2024 को सुबह 06:22 बजे होगा। इस वर्ष उदया तिथि के अनुसार, बगलामुखी जयंती 15 मई को मनाई जाने वाली है। इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी भी मनाई जाएगी।

माता बगलामुखी की पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें।
  • पूजा शुरू करने से पहले पीले रंग के कपड़े पहनें।
  • एक वेदी पर पीला कपड़ा बिछाकर देवी बगलामुखी की मूर्ति स्थापित करें।
  • मूर्ति को गंगाजल से साफ करें।
  • देवी को कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
  • घी का दीपक जलाएं।
  • पीली मिठाई और फल चढ़ाएं।
  • पूजा के दौरान बगलामुखी कवच और स्तोत्र का पाठ करें।
  • पूजा का समापन आरती के साथ करें।
  • इस दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  • जितना हो सके धार्मिक कार्य करें। 
डिस्क्लेमर:- यह जानकारी केवल शक्ति के साधकों के लिए है। ऐसे जो लोग जो नवरात्रि का व्रत और उपवास नहीं करते। नवरात्रि में पूजा पाठ नहीं करते और नियमों का पालन नहीं करते। विद्वानों का मत है कि उनके लिए शक्ति के प्रयोग सफल नहीं होते।

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में religious पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!