SBI FD - सबसे ज्यादा रिटर्न के लिए कौन सा प्लान चुने, यहां पढ़िए

Bhopal Samachar
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक में अपने फिक्स डिपॉजिट प्लान पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, न्यूज़ हेडलाइंस में ब्याज दर में 0.75% की वृद्धि बताई जा रही है परंतु यह वृद्धि सभी फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान पर लागू नहीं हुई है। चलिए अपन कैलकुलेट करते हैं कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से सबसे ज्यादा रिटर्न पाने के लिए कौन सा वाला फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान चुनें। 

SBI FD किस प्लान में कितना ब्याज बढ़ाया

  • 46 दिन से 179 दिन तक की FD की ब्याज दर को 4.75% से बढ़ाकर 5.50% = 0.75% की वृद्धि।
  • 180 दिन से 210 दिन तक की FD पर अब 5.75% की बजाय 6.00% ब्याज = 0.25% की वृद्धि।
  • 211 दिन से 1 साल से कम समय की FD पर अब 6.00% की जगह 6.25% ब्याज = 0.25% की वृद्धि
  • बाकी अवधि की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। 
  • ब्याज दरें 15 मई 2024 से आगामी संशोधन तक के लिए लागू हो गई हैं। 
  • ब्याज की यह दरें 2 करोड़ रुपए से कम की FD के लिए हैं। 

SBI FD सबसे ज्यादा ब्याज कैसे मिलेगा

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान से सबसे ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने के लिए आपको सिर्फ दो काम करने हैं। सबसे पहली शर्त क्या आपको थोड़ा जागरूक रहना पड़ेगा, जब भी ब्याज दरों में परिवर्तन होगा, तब आपको अपनी रणनीति में भी संशोधन करना होगा। दूसरी महत्वपूर्ण बात- सबसे ज्यादा ब्याज प्राप्त करने के लिए एक फार्मूले का उपयोग करना होगा। 0.75% की वृद्धि केवल एक प्लान (46 दिन से 179 दिन) में हुई है। आपको किसी एफडी प्लान का चुनाव करना चाहिए, और इसमें ऑटो रिनुअल एक्टिवेट कर देना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी FD ऑटोमेटेकली रिन्यू होती रहेगी, और आप आप भारतीय स्टेट बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर का फायदा उठा पाएंगे। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!