हिंदी में कछुआ के लिए अंग्रेजी में Turtle और Tortoise दो शब्द क्यों हैं - Bhopal Samachar GK

Bhopal Samachar
यदि इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेटर का उपयोग करेंगे तो Turtle और Tortoise दोनों शब्दों का हिंदी अर्थ कछुआ मिलेगा। अब सवाल यह है कि एक कछुआ के लिए अंग्रेजी में दो शब्द क्यों बनाए गए। और जवाब है जीव विज्ञान के कारण। बायोलॉजी के अनुसार दोनों में अंतर होता है। तो चलिए आज 2 मिनट से भी कम समय में यही जानने की कोशिश करते हैं।

कछुआ की रिश्तेदारी, परिवार और कुटुम्ब की जानकारी

Turtle और Tortoise दोनों को ही जंतु जगत (Animal Kingdom) के संघ- सरीसृप (Phylum - Reptilia) के अंतर्गत रखा गया है। यानी कछुआ भी मगरमच्छ, छिपकली, साँप का ही रिश्तेदार है। इन सभी की स्टडी को (Study of Reptiles) हेर्पटोलॉजी (Herpatology) कहा जाता है। इन सभी रेप्टाइल्स की उत्पत्ति कार्बोनिफरस पीरियड (Carboniferous Period) में हुई थी और Mesozoic Era  को" Golden Age Of Reptiles" कहा जाता है। 

Difference Between Turrle and Tortoise 

Turtle जिसे जंतु विज्ञान (Zoology) की भाषा में Chelon (चिलोन) कहा जाता है, जो पूरी तरह Marine है, यानी समुद्री पानी में ही रहता है। जबकि Tortoise जिसे जंतु विज्ञान की भाषा में Testudo (टेस्तुडो) कहा जाता है पूरी तरह से Terrestrial है, यानी जमीन पर ही रहता है। यानी की Turtle तैरता है और Tortoise जमीन रेंगता है। 

सरल हिंदी में यह कि, Turtle और Tortoise कछुआ की दो प्रजातियों के नाम है। Turtle यानी पानी में तैरने वाला कछुआ और Tortoise यानी जमीन पर चलने वाला कछुआ। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!