UPSC परीक्षा में सिलेक्शन के लिए बलात्कार करवाया, अपने ही घर में चोरी की - BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की ने इसलिए अपना बलात्कार करवाया क्योंकि वह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा क्लियर करने के लिए किसी शॉर्टकट की तलाश कर रही थी। अपना रेप करवाने के लिए वह खुद होटल रूम में गई। इतना ही नहीं उसने अपनी दादी, चाचा और मां के स्वर्ण आभूषण भी चोरी किए, ताकि एक विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा सके और वह पहले ही बार में यूपीएससी क्लियर कर ले।

लाइफ में सफलता के लिए शॉर्टकट

लाइफ में सफलता के लिए शॉर्टकट की तलाश करने वाले अक्सर किसी न किसी अपराध का शिकार हो ही जाते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की बीटेक की पढ़ाई कर रही है। लड़की की उम्र 21 वर्ष है। वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसका परिचय अभिषेक जाट नाम के एक युवक से हुआ। बातचीत के दौरान लड़की ने उसे बताया कि, वह यूपीएससी की तैयारी कर रही है और कलेक्टर बनना इसका सपना है। कुछ दिनों बाद अभिषेक ने बताया कि उसका दोस्त अमर, एक ऐसे व्यक्ति को जानता है जो एक विशेष प्रकार का अनुष्ठान करते हैं जिसके कारण यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाएं आसानी से क्लियर हो जाती हैं। 

दादी, चाचा और मां के स्वर्ण आभूषण दे दिए

अभिषेक से पता चलने के बाद लड़की ने अमर से बात करना शुरू कर दिया। अमर ने एक व्यक्ति से बात कराई। उसे व्यक्ति ने कहा कि विशेष अनुष्ठान के लिए स्वर्ण आभूषण की आवश्यकता होगी। लड़की ने उसके पास जितने भी स्वर्ण आभूषण थे सब अमर को दे दिए। दूसरे दिन अमर ने सभी आभूषण वापस लौटा दिए। कहा कि जब तक पूरा कलश स्वर्ण आभूषण से नहीं भर जाता है तब तक अनुष्ठान प्रारंभ नहीं हो सकता है। इसके बाद लड़की ने अपनी दादी मां, अपनी मां और अपनी चाची तीनों के आभूषण अमर को दे दिए। 

इसके बाद अमर ने फिर फोन पर उसे व्यक्ति से बात करवाई। उसे व्यक्ति ने कहा कि अनुष्ठान पूरा हो गया है लेकिन मनोकामना पूर्ति के लिए तुम्हें अभिषेक जाट के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने पड़ेंगे। लड़की किसी भी तरह यूपीएससी में सिलेक्ट होना चाहती थी इसलिए तत्काल तैयार हो गई। दिनांक 1 जून 2022 को एक होटल के रूम में लड़की ने अभिषेक जाट से अपना बलात्कार करवाया। इसके बाद अभिषेक और अमर दोनों ने लड़की से बात करना बंद कर दिया। 

इधर जब घर में सब के स्वर्ण आभूषण गायब होने का खुलासा हुआ तो हंगामा मच गया। पुलिस इंक्वारी शुरू हो गई। इसी के बाद सारी कहानी का खुलासा हुआ। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!