मध्य प्रदेश मौसम - 41 जिलों में आंधी बारिश होगी, 6 जिलों में बारिश के बावजूद लू चलेगी - WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के टोटल 35 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से निवाड़ी एकमात्र ऐसा जिला है जहां दिन और रात दोनों समय भीषण गर्मी पड़ेगी। दतिया में आंधी बारिश आएगी लेकिन गर्मी कम नहीं होगी। ज्यादातर इलाकों में लू चलती रहेगी और रात के समय भी गर्म हवा चलेगी। कुछ ऐसी ही स्थिति सिंगरोली, सीधी, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों की भी रहेगी। 

मध्य प्रदेश के 41 जिलों में आंधी के साथ बारिश होगी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार सिंगरोली, सीधी, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, देवास, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, पन्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश होगी। उपरोक्त सभी जिलों में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी आने की संभावना है। 

मानसून की लोकेशन और स्पीड

  • दिनांक 02.06.2024 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों में और केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्से, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश, तथा बंगाल की खाड़ी के शेष दक्षिण पश्चिमी हिस्से और मध्य तथा उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के अधिक भागों में आगे बढ़ गया है।
  • मानसून की उत्तरी सीमा 14°N/60°E, 14°N/65°E, 13.5°N/70°E, मैंगलोर, चित्रदुर्ग, नेल्लोर, 14.5°N/82.5°E, 16"N/85"E, 21"N/90°E. 23°N/89.5°E और इस्लामपुर है।
  • एक चक्रवातीय परिसंचरण तटीय आंध्र प्रदेश से संलग्न बंगाल की खाड़ी उत्तरी तमिलनाडु तट के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण पूर्वी राजस्थान के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। 
  • सौराष्ट्र से संलग्न पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवातीय
  • परिसंचरण सक्रिय है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
  • दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के मध्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!