मध्य प्रदेश मानसून - 7 जिलों में ओलावृष्टि होगी, रेड अलर्ट, 28 जिलों में आंधी-बारिश - MAUSAM

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के लिए अलर्ट जारी किए हैं। इनमें से सात जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का खतरा है। 21 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी जबकि शेष 27 जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होगी।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान - सात जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार सिंगरौली, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांडुर्णा जिलों में अनेक स्थानों पर तूफानी आंधी और बारिश होने की संभावना है। उपरोक्त सभी जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। आंधी के समय हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इसके कारण भारी नुकसान होने की संभावना है। इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि कृपया घरों में अथवा सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम से संबंधित किसी भी प्रकार का खतरा नहीं लें। 

MP WEATHER FORECAST - 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, सीधी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां तक संभव हो इस सुरक्षित स्थानों पर रहें, एवं किसी भी ऐसे स्थान पर ना रुके हैं जहां पर मौसम खराब होने की स्थिति में खतरा है। 

MADHYA PRADESH MONSOON FORECAST - 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट

विदिशा, रायसेन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से कुछ समय के लिए आंधी और बारिश होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। अर्थात सावधान रहे और मौसम खराब होने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित करें। 

मध्य प्रदेश में मानसून कब आएगा 

दक्षिण और पश्चिम में स्थित हिंद महासागर और अरब सागर से आने वाले बादल जिन्हें मानसून अथवा पावस भी कहते हैं, भारत की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं परंतु पिछले कुछ दिनों से आगे नहीं बढ़ रहे थे। मध्य प्रदेश में मानसून उड़ीसा-छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ महाराष्ट्र के रास्ते बैतूल और शहडोल जिलों से प्रवेश करता है। आज गुड न्यूज़ मिली है कि मानसून उड़ीसा के बीच से ज्यादा जिलों में छा गया है और आगे बढ़ रहा है। यह मानसून छत्तीसगढ़ होते हुए शहडोल के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। यदि मानसून वाले बादलों को धकेलना वाली हवा की गति यही रही तो मानसून को मध्य प्रदेश में आने में लगभग चार दिन लगेंगे। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !