BHOPAL NEWS - 6 रूटों पर लो फ्लोर बसें बंद है, MAA ASSOCIATE के कर्मचारी हड़ताल पर

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छह रूटों पर शुक्रवार से लो फ्लोर बसों का संचालन बंद हो गया क्योंकि बस ऑपरेटर कंपनी मैन एसोसिएट के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी ने पिछले 6 महीने से कर्मचारियों के खाते में प्रोविडेंट फंड और ESIC की राशि जमा नहीं की है। 

भोपाल के कौन-कौन से रूट फॉर लो फ्लोर बस बंद है 

  • गांधी नगर से अयोध्या बायपास, 
  • ईदगाह हिल्स से लेकर भोपाल एम्स, 
  • पुतलीघर से बंगरासिया, 
  • कोकता से लालघाटी, 
  • कोच फैक्ट्री से बैरागढ़ चीचली, 
  • आकृति इको सिटी से चिरायु अस्पताल। 

कंपनी और कर्मचारियों की झगड़े का कारण क्या है

कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने एक निश्चित रकम की कटौती की जाती है। यह राशि उसे कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड अकाउंट में जमा कर दी जाती है, लेकिन जितनी राशि कर्मचारियों के वेतन से काटी गई है कंपनी को भी उतनी ही राशि मिलाकर जमा करनी पड़ती है। अर्थात यदि कर्मचारी की वेतन से ₹100 कटे हैं तो कंपनी अपने खाते से ₹100 मिलाएगी और टोटल ₹200 कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में जमा करेगी। 

मां एसोसिएट ने पिछले 6 महीने से कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड में एक भी रुपया जमा नहीं किया है। यही कारण है कि कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी का कहना है कि, सरकार ने उनका पेमेंट नहीं किया है जब पेमेंट मिल जाएगा तब कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड खाते में पैसा जमा करवा देंगे। कर्मचारियों का कहना है कि, सरकार ने कंपनी की कुछ राशि रोक ली है। यह सरकार और कंपनी के बीच का मामला है। इसके कारण कर्मचारियों के हित प्रभावित नहीं होने चाहिए। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!