BHOPAL NEWS - ज्योतिरादित्य सिंधिया को ABVP कार्यकर्ताओं ने रोका, शिवराज ने कहा मैं हूं ना

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उत्सव और स्वागत पसंद है। जनता के लिए संघर्ष नहीं करते। इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में रोड शो के दौरान उनके साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोक लिया। यह देखकर शिवराज सिंह विचलित हो गए और उन्होंने आगे बढ़कर आश्वासन दिया। सिंधिया ने भी उनकी हां में हां मिलाई। 

भोपाल में मोहन सरकार के खिलाफ ABVP का पहला प्रदर्शन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डॉक्टर मोहन यादव सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पहला प्रदर्शन हुआ। मामला तुलसी एवं शिवाजी नगर में मंत्रियों और विधायकों के बंगले बनाने के लिए 29000 पेड़ों को काटने का है। मुख्यमंत्री ने पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन करने की बात कही है परंतु भोपाल की पब्लिक को यह मंजूर नहीं है। लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। अब पब्लिक के समर्थन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को केंद्रीय मंत्रियों के रोड शो के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

जब तक मैं हूं, भोपाल में कोई पेड़ नहीं कटेगा: शिवराज सिंह चौहान

सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के पास एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के काफिले को रोक लिया। रथ पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सवार थे। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सिंधिया का समर्थन मांग। इससे पहले कि सिंधिया कुछ बोल पाते, शिवराज सिंह चौहान आगे आ गए। उन्होंने कहा कि, जब तक मैं हूं, कोई पेड़ नहीं कटेगा। धर्म संकट में फंसे सिंधिया ने राहत की सांस ली और हां में हां मिलाई। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!