BHOPAL NEWS - डेट पर आई महिला डॉक्टर के साथ बॉयफ्रेंड ने वह किया, जो कोई सोच नहीं सकता

Bhopal Samachar
सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों का विश्वास जीत कर रेप और ब्लैकमेलिंग की घटनाएं तो आपने कई सुनी होंगी परंतु मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जो हुआ है। वह शायद आपने भी नहीं सोचा होगा। पढ़िए, आपको गुस्सा भी आएगा और आप हंस-हंसकर लोटपोट भी हो जाएंगे। 

पहले प्यार का पहला दिन

यह मामला श्यामला हिल्स पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत करने वाली लड़की एक होम्योपैथिक डॉक्टर है। सोशल मीडिया पर एक लड़के के संपर्क में आई थी। लड़के ने अपना नाम सत्य प्रकाश बताया। दोनों के बीच काफी समय तक सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही। सत्य प्रकाश ने अपनी बातों से महिला डॉक्टर को प्रभावित कर लिया। फिर महिला डॉक्टर ने सत्य प्रकाश के साथ अपनी पहली डेट की मंजूरी दे दी। भोपाल की झील, जिसमें अल्हड़ लहरें उछल-उछलकर सूरज को आगोश में लेने की कोशिश करती हैं और रोज शाम सूरज उनके प्यार में डूब जाता है। दोनों ने मिलने का फाइनल किया। तय समय पर महिला डॉक्टर बोट क्लब (Boat Club) पहुंच गई। सत्य प्रकाश भी आ गया। तो उन्होंने पहली बार एक दूसरे को विदाउट स्क्रीन देखा। महिला डॉक्टर की आंखों में सत्य का प्रकाश चमकता हुआ दिखाई दे रहा था। तभी उसने बताया कि, तुम्हारे लिए एक प्यारा सा बुके (फूलों का गुलदस्ता) आर्डर किया है। उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। मैं बुके लेकर आता हूं। जाते हुए उसने महिला डॉक्टर की स्कूटी की चाबी ले ली। महिला डाक्टर उसे जाते हुए देख रही थी और उसके दिल में भोपाल की झील जैसी हलचल मची हुई थी। कभी वर्तमान और कभी भविष्य के बारे में सोच रही थी। कभी मुस्कुराती और कभी सपने में खो जाती। 

काफी समय बीत गया। सूरज का प्रकाश कम होने लगा लेकिन सत्य प्रकाश वापस नहीं आया। जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तब सपना टूटा और पता चला कि सत्य प्रकाश स्कूटी लेकर भाग गया है। घटना 23 में की है लेकिन पुलिस को भी इस कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। पूरे एक सप्ताह तक इन्वेस्टिगेशन की। तब कहीं जाकर पुलिस ने यह विश्वास किया कि हां, लड़का स्कूटी लेकर भाग गया है। आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत अपराध क्रमांक 115/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हमने सत्य प्रकाश का पता लगा लिया है। जल्दी ही उसे पकड़ लेंगे। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!