BHOPAL NEWS - प्राथमिक शिक्षक की डेड बॉडी उसी के खेत में मिली, पॉकेट में सुसाइड नोट था

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 51 साल के प्राथमिक शिक्षक की डेड बॉडी उनके अपने खेत में पड़ी हुई मिली। उनकी पॉकेट में एक सुसाइड नोट भी था। जिसमें लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं और बोलोरो गाड़ी बड़े बेटे को दे दी जाए। 

भाई ने मौत के बारे में बताया

प्राथमिक शिक्षक का नाम मोहर सिंह (उम्र 51 वर्ष) था। नजीराबाद में एक सरकारी स्कूल में पदस्थ थे। रविवार की सुबह जब भाई गोवर्धन खेत में पहुंचा तो उसने मोहर सिंह को जमीन पर गिरा देखा। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के 4 बच्चे है, जिसमे दो बेटा और दो बेटी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें मोहर सिंह ने लिखा कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है। उसके परिवार में किसी को भी परेशान नहीं किया जाए। बोलेरो गाड़ी बड़े बेटे को दे दी जाए। 

पुलिस इन्वेस्टिगेशन के पॉइंट

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि पता चल सके कि, मृत्यु का कारण क्या है और मृत्यु कब हुई थी। इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि, सुसाइड नोट इतना छोटा क्यों था और उसमें केवल बोलोरो गाड़ी की बात क्यों लिखी थी। क्या परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर शिक्षक की संतानों के बीच में कोई विवाद था। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!