BHOPAL NEWS - शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दिया, जनता के नाम संदेश जारी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में इस्तीफा दे दिया। इसकी सूचना उन्होंने स्वयं दी और जनता के नाम संदेश भी जारी किया है। 

शिवराज सिंह चौहान का जनता के नाम संदेश

--

विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते तो क्या होता

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से विधायक थे और इसके कारण मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें विदिशा सीट से प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा। विदिशा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद, शिवराज सिंह चौहान सांसद बन गए और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है। भारत के संविधान के अनुसार एक व्यक्ति एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकता। उन्हें 14 दिन के भीतर इस्तीफा देना था नहीं तो उनकी लोकसभा की सदस्यता अपने आप समाप्त हो जाती, मंत्री पद चला जाता और वह बुधनी के विधायक रह जाते। 

बुधनी का उपचुनाव कब होगा

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तीफा देने वाले विधायकों की सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। आचार संहिता लागू हो गई है और चुनाव कार्यक्रम भी घोषित हो गया है, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बन जाने के बावजूद बुधनी विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इसलिए बुधनी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है। आज उन्होंने इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने के 6 महीने के भीतर उपचुनाव करवाया जाएगा।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!