BHOPAL NEWS - कलेक्टर को टाइगर का मैसेज, मदर बुल फार्म मेरी टेरिटरी है, खाली करो

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा टाइगर की मर्जी के बिना अपने नशे में दर्ज कर लिए गए भोपाल के जंगल के राजा टाइगर ने भोपाल के कलेक्टर को एक क्लियर मैसेज दिया है। टाइगर ने बता दिया है कि, मदर बुल फार्म उसकी टेरिटरी में आता है। इसीलिए इंसानों को यहां से बाहर निकल जाना चाहिए। नोटिस देने के लिए टाइगर सोमवार की सुबह खुद आया था। 

डीएफओ ने माना, यह इलाका टाइगर का है

वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि बाघ वहां के जंगलों में ही रहता है। इसलिए वह अक्सर वहां नजर आता है। चूंकि मदर बुल फार्म फारेस्ट एरिया के पास है। इसलिए आसपास के इलाके में बाघ सक्रिय रहता है। ऐसे में वह फार्म में भी आ जाता है। छह महीने पहले वहां बाघ नजर आया था। बाघ अक्सर वहां जाकर सूअर, श्वान, गाय और बछड़ों का शिकार करने जाता है। बाघ भ्रमण क्षेत्र होने के नाते वन विभाग ने वहां जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगा रखे है। इसके अलावा कुछ मार्ग ऐसे हैं, जहां शाम के बाद आवाजाही बंद कर दी जाती है।

भोपाल में कितने टाइगर है

भोपाल के जंगल टाइगर का प्राकृतिक घर है। 1 साल पहले भोपाल और सीहोर के बीच वाले जंगलों में 60 टाइगरों का मूवमेंट देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि सन 2024 में भोपाल जिले की सीमा में आने वाले जंगलों में 40 से 50 टाइगर रहते हैं। वह बिना वजह इंसानों पर हमला नहीं करते और ना ही इंसानों से उन्हें डर लगता है बल्कि टाइगर, मनुष्य प्रजाति को अपना मित्र समझता है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!