BHOPAL NEWS - होम लोन की रिकवरी के कारण सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया

Bhopal Samachar
बैंक लोन की रिकवरी वाले किस प्रकार से मानसिक प्रताड़ना देते हैं, इसका एक और उदाहरण आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिखाई दिया। 43 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उन्हें होम लोन की रिकवरी वालों से बचने का कोई और रास्ता समझ ही नहीं आ रहा था। 

कमला नगर थाने के प्रधान आरक्षक मिलन सिंह ने बताया कि देवेंद्र तोमर (43 वर्ष) चूना भट्‌टी इलाके में रहते थे। वे एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। एक साल से वर्क फ्रॉम होम पर थे। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने का कहकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे देवेंद्र को भदभदा स्थित तालाब किनारे देखा था। वे कुछ देर टहलते रहे फिर अचानक पानी में छलांग लगा दी। नगर निगम के गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया है।

14 साल पहले हुई थी शादी

देवेंद्र की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। अपनी हेल्थ को लेकर काफी सेंसिटिव थे इसलिए रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। बच्चों के भविष्य के लिए प्लानिंग करते रहते थे। फैमिली की सिक्योरिटी के लिए ही लोन लेकर घर बनाया था, लेकिन पिछले दिनों फाइनेंशियल प्रोबलम के चलते कुछ EMI ड्यू हो गई थी और उसके बाद रिकवरी वालों ने इस कदर प्रताड़ित करना शुरू किया कि, सोचने समझने की शक्ति ही खत्म हो गई। लोगों को स्वतंत्र घूमते हुए दिखाई देते थे परंतु वह होम लोन रिकवरी वालों के मेंटल अरेस्ट में थे। धमकियों के कारण इतनी तनाव में थे कि, उन्हें इस प्रॉब्लम का कोई समाधान समझ में नहीं आ रहा था। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!