BHOPAL NEWS - मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाला में विश्वास सारंग को बचाने ऑडियो वायरल!

मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज मान्यता घोटाला अब काफी गंभीर मोड पर आ गया है। कांग्रेस इस घोटाले में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का शिकार करना चाहती है। 1 जुलाई को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। इसी संघर्ष में एक ऑडियो वायरल हुआ। इस ऑडियो के माध्यम से मंत्री विश्वास सारंग को मासूम और निर्दोष बताया जा रहा है। 

वायरल ऑडियो में क्या सुनाई दे रहा है

'सारंग को फंसाने की है नौटंकी सारी और इसी चक्कर में आज पार्टी की यह स्थिति हो गई है।' बातचीत करने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऑडियो में वे कह रहे हैं कि 'ये जबरदस्ती सारंग को टारगेट कर रहे हैं और झूठ बोलकर माहौल बना रहे हैं... उसकी क्या गलती भई... अधिकारी की गलती रहती है.. उनको देखना चाहिए क्या चल रहा है।' इसके अलावा भी बहुत सारी बातें हुई हैं। टोटल 3 मिनट 27 सेकंड का ऑडियो है। डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने X पर शेयर किया है। हम उसे इस समाचार में संलग्न कर रहे हैं। यदि डॉक्टर मिश्रा उसे डिलीट नहीं करेंगे तो आप उस ऑडियो को सुन सकते हैं। पहले पूरा ऑडियो सुन लीजिए, इसके बाद समाचार का विश्लेषण करेंगे।

वायरल ऑडियो से पैदा हुए कुछ महत्वपूर्ण सवाल 

  • वायरल ऑडियो कांग्रेस पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के बीच की बातचीत बताई जा रही है परंतु उनका नाम और पहचान उजागर नहीं किए गए हैं। ऐसे मामलों में ज्यादातर सबसे पहले नाम और पहचान उजागर की जाती है परंतु इसमें दोनों कार्यकर्ताओं की गोपनीयता का बड़ा ख्याल रखा गया है। 
  • ऑडियो में कहा जा रहा है कि, उसकी क्या गलती भई?, यहां दोनों कार्यकर्ताओं को राजनीति छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उन्हें इतना भी नहीं पता कि विधानसभा में और जनता के सामने डिपार्टमेंट की सफलता का श्रेय मंत्री को दिया जाता है और घोटाले की जिम्मेदारी भी मंत्री की होती है। यदि सब कुछ अधिकारियों को ही देखना है तो फिर उनके ऊपर मंत्री को बिठाने की जरूरत ही क्या है। 
  • ऑडियो में एक जगह कहा गया है कि कमलनाथ सरकार गिराने में विश्वास सारंग का बड़ा हाथ है। इसलिए उनसे बदला लिया जा रहा है। यह लाइन, संदेह उपस्थित करती है कि ऑडियो प्रायोजित हो सकता है, क्योंकि कमलनाथ सरकार गिराने में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का सबसे महत्वपूर्ण हाथ था। केवल वह संगठन के लिए काम कर रहे थे। श्री सिंधिया सहित बाकी सब लोगों के अपने कारण और लक्ष्य थे। 

कांग्रेस पार्टी इतनी उत्साहित क्यों है

इसमें कोई दो राय नहीं की मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज मान्यता घोटाला मामले में अब तक जितनी भी कठोर कार्रवाई हुई है उसके पीछे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता का संघर्ष है। लंबे समय तक वह अकेला लड़ता रहा परंतु जब CBI की टीम ने अपने ही अधिकारियों को गिरफ्तार किया तो मामला नेशनल हेडलाइंस में चला गया और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने मोर्चा बांध लिया। कांग्रेस पार्टी के नेता इसलिए उत्साहित है क्योंकि, सब कुछ साबित हो चुका है। बस सरकार की जिम्मेदारी अब तक निर्धारित नहीं हुई है। यदि मुख्यमंत्री के पद पर शिवराज सिंह चौहान होते तो यह आंदोलन उनके खिलाफ होता लेकिन अब शिवराज मुख्यमंत्री नहीं है। इसलिए तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्हें अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए, वह अपने डिपार्टमेंट पर कंट्रोल नहीं कर पाए, उनकी नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला हो गया। वह एक आरोग्य मंत्री है। इसलिए उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !