BHOPAL NEWS - बुर्के वाली महिला की दहशत, दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करती है

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बुर्के वाली महिला की दहशत फैल गई है। यह महिला दिन दहाड़े घर में घुसती है। इतनी तेजी से लूट की वारदात को अंजाम देती है कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाता। अक्सर घर में अकेली रहने वाली महिलाओं को शिकार बनाती है। ताज लूट की वारदात सिर्फ ढाई मिनट में की है, वह भी भीड़भाड़ वाले अपार्टमेंट में। CCTV कमरे में घटना रिकॉर्ड हुई है परंतु महिला अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। कभी भी दूसरी वारदात कर सकती है। 

BHOPAL TODAY- अली अपार्टमेंट नूर महल में दिनदहाड़े लूट

शाहजहानाबाद थाने के टीआई यूपीएस चौहान ने बताया कि रिजवाना हुसैन पत्नी अथहर हुसैन (63) अली अपार्टमैंट नूर महल में रहती हैं। उनके पति सिल्वर लाइन हॉस्पिटल में मैनेजर हैं। गुरुवार की दोपहर महिला घर में अकेली थीं। उनका इकलौता बेटा भी जाॅब पर गया हुआ था। तभी किसी ने फ्लैट की डोर बेल को बजाया। महिला द्वारा गेट खोलते ही आरोपी महिला घर में घुस आई। कुछ भी समझने से पहले उसने पीड़ित महिला के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। जो पीड़ित महिला की आंखों और मुंह में चला गया। इसके कारण वह शोर भी नहीं मचा पाई। इसके बाद उसे बंधक बना लिया और आभूषण लेकर फरार हो गई। 

बुर्का पहन कर आई थी, सिर्फ ढाई मिनट में पूरी वारदात कर डाली 

रिजवाना के पति अथहर हुसैन ने बताया कि पत्नी दोपहर के समय में आम तौर पर अकेले ही घर में रहती हैं। गुरुवार की दोपहर 12:48 बजे उनके दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट की डोर बेल को किसी ने बजाया। पत्नी ने गेट खोला तो सामने महिला खड़ी थी। उसने तत्काल पत्नी की आंख में मिर्च झोंक दी। शोर न कर सके इस कारण महिला ने पत्नी के मुह में भी मिर्च जबरन ठूंस दी। इसके बाद आरोपी महिला ने पत्नी के हाथ में पहने दो कंगन और एक सोने की अंगूठी उतार ली। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महज ढाई मिनट के भीतर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला 12:51 के आस पास लौट गई।

आरोपी महिला घर में दाखिल होते समय बुरका पहने हुए थी। लौटते समय उसने बुरका उतार लिया था। महिला पहले से हाथ में एक पालिथीन लेकर आई थी। आरोपी महिला के अपार्टमैंट में सीसीटीवी कैमरों में फुटेज कैद हुए हैं। घटना के तत्काल बाद पत्नी ने मुझे कॉल कर जानकारी दी। हुलिया के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

गार्ड ने कहा, मुझे तो कुछ पता ही नहीं चला

नूर महल के जिस अली अपार्टमैंट में वारदात हुई है, वहां दो दर्जन से अधिक फ्लैट हैं। बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर वृद्ध दद्दा मियां रहते हैं। बिल्डिंग की चौकीदारी का जिम्मा इन्ही पर है। उन्होंने बताया कि वारदात के समय वह ग्राउंड फ्लोर में स्थित अपने फ्लैट में ही मौजूद थे। अपार्टमैंट में 28 फ्लैट हैं। घनी बस्ती के बीच बने इस अपार्टमैंट में रहने वाले लोगों के घर ईद के चलते हर रोज सैकड़ों लोगों का आना जाना है।

सामने वालों ने भी आवाज नहीं सुनी

बुरके में आई महिला ने कब वारदात की मुझे पता भी नहीं लगा। जहां वारदात हुई उसके पड़ोस के दो फ्लैट खाली हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि सामने वाले फ्लैट में एक परिवार रहता है। उसने बताया कि उन्हें कोई शोर शराबे की आवाज सुनाई नहीं दी थी। रिजवाना के पति और बेटे के आने पर वारदात का पता लगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!