BHOPAL NEWS - एमबीए छात्रा को रेप करवाना पड़ा क्योंकि लड़का सुसाइड की धमकी दे रहा था

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चुना भट्टी इलाके में स्थित एक होटल रूम में MBA की पढ़ाई कर रही एक लड़की के साथ ग्वालियर के रहने वाले एक लड़के ने रेप किया। इससे पहले लड़के ने उसके साथ मारपीट की थी जब बात नहीं बनी तो होटल की छत से कूद कर सुसाइड करने की धमकी देने लगा। मजबूरन लड़की को फिजिकल रिलेशन के लिए हां करना पड़ा। अब भोपाल पुलिस लड़के की तलाश कर रही है। 

6 महीने पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

कहानी करीब 6 महीने पहले शुरू हुई। भोपाल के अयोध्या बायपास इलाके में रहने वाली लड़की अपने परिवार के साथ मथुरा से भोपाल वापस लौट रही थी। मथुरा रेलवे स्टेशन पर लड़की अपने परिवार से अलग हो गई और इस ट्रेन की दूसरी बोगी में सवार हो गई। लड़की के पास अपने परिवार से कम्युनिकेट करने के लिए मोबाइल फोन भी नहीं था। लड़की ने नजदीक खड़े समान उम्र के एक यात्री से मदद मांगी। इसी के साथ लड़का और लड़की के बीच में बातचीत शुरू हो गई। अगले स्टेशन पर लड़की अपने परिवार के पास चली गई परंतु तब तक दोनों ने एक दूसरे का नंबर एक्सचेंज कर लिया था। अब दोनों के बीच मोबाइल पर बात होती थी। 

ग्वालियर का शुभम दुबे ने डेट पर बुलाया और रेप कर गया

लड़की ने पुलिस को बताया है कि लड़का ग्वालियर का रहने वाला है और उसका नाम शुभम दुबे है। 26 जून को वह भोपाल आया और उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। दोनों मनीष मार्केट इलाके में मिले। यहां से लड़का उसे बंसल हॉस्पिटल के पास एक होटल में ले गया। होटल रूम के अंदर फिजिकल होने की कोशिश करने लगा। लड़की ने लिमिट क्रॉस करने से मना किया तो लड़का उसके साथ मारपीट करने लगा। जब इससे भी बात नहीं बनी तो लड़के ने उसे धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह अभी इसी होटल रूम की छत से कूदकर सुसाइड कर लेगा। 

FIR दर्ज होते ही लड़का अंडरग्राउंड

लड़की अपने ऊपर हुए बलात्कार को लेकर एक दिन तक तनाव में रही लेकिन फिर उसने फैसला किया कि वह परिवार वालों को सब कुछ बता देगी। जब परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने सब कुछ सही-सही पुलिस को बता दिया। आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि लड़की पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाकर उसे फिजिकल रिलेशन के लिए राजी करना भी बलात्कार की श्रेणी में आता है। पुलिस अब लड़के की तलाश कर रही है और लड़का अपने सभी ज्ञात ठिकानों से गायब है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !