Business ideas - सिर्फ 10 लाख का प्रोजेक्ट, पूरे देश में फ्रेंचाइजी देकर करोड़ कमाइए

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

ज्यादातर लोग जब अपने लिए कोई बिजनेस प्लान करते हैं तो सबसे पहले फ्रेंचाइजी ट्राई करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है की फ्रेंचाइजी लेने में लोगों की बहुत सारी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाती है। अपने पूरे प्रोजेक्ट पर सिर्फ 10 लाख रुपए का खर्चा आएगा और आप एक ऐसे प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी देकर करोड़ कमा सकते हैं, जो आज से पहले भारत में उपलब्ध ही नहीं है। यानी कोई प्रतियोगिता ही नहीं है। 

world best business opportunity ideas for beginners 

भारत में लड्डू का अपना महत्व है। जब भी कोई खुशी का मौका होता है तो लोग एक दूसरे को लड्डू खिलाते हैं। बड़ी खुशी का मौका होता है तो जनता में लड्डू वितरित किए जाते हैं। मंदिर में प्रसाद से लेकर विवाह संस्कार तक लड्डू के बिना कोई कार्यक्रम नहीं होता। अब जरा बाजार की तरफ देखिए, हवाई जहाज से लेकर चाय तक हर प्रोडक्ट के ब्रांड मौजूद हैं। हर शहर में उनकी फ्रेंचाइजी है परंतु सबसे ज्यादा बिकने वाले लड्डू का कोई ब्रांड मौजूद नहीं है। अपन लड्डू को एक ब्रांड बनाएंगे और देशभर में उसकी फ्रेंचाइजी देकर करोड़ों कमाएंगे। 

कैसे करना है, आइडिया क्या है, ध्यान से समझिए

  • बाजार में एक से बढ़कर एक Laddu Making Machine आ गई है। 
  • आपको अपने लिए किसी बढ़िया सी Laddu Making Machine का सिलेक्शन करना है। 
  • अब उस मशीन बनाने वाली कंपनी से व्हाइट लेबलिंग की डील करनी है। 
  • व्हाइट लेबलिंग का मतलब होता है मशीन पर उसका नहीं बल्कि आपकी कंपनी का नाम होगा। 
  • अब लड्डू बनाने के लिए SOP (standard operating procedure) तैयार करना है। 
  • अब सब कुछ बिल्कुल वैसे ही करना है जैसे डोमिनोज और मैकडॉनल्ड'एस वाले करते हैं। 
  • फ्रेंचाइजी को अपन अपनी तरफ से मशीन देंगे। 
  • फ्रेंचाइजी को अपन अपनी तरफ से लड्डू काउंटर देंगे। 
  • फ्रेंचाइजी को अपन अपनी तरफ से कच्चा माल देंगे। 
  • फ्रेंचाइजी को अपन अपनी तरफ से पैकिंग मैटेरियल देंगे। 
  • इसके अलावा वजन तोलने की मशीन और बिलिंग सॉफ्टवेयर भी देंगे। 
फ्रेंचाइजी को अपने यहां SOP (standard operating procedure) का पालन करते हुए लड्डू बनाना है। इस प्रकार पूरे देश में बिल्कुल एक जैसे स्वाद और साइज वाले वाले लड्डू तैयार होंगे। लोगों को ताजा लड्डू मिलेंगे और अपना ट्रांसपोर्टेशन का चैलेंज खत्म हो जाएगा। 

best new unique business ideas in hindi for students 

विद्यार्थियों के लिए यह स्टार्टअप उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट हो सकता है। पढ़ाई के साथ-साथ प्रोजेक्ट पर काम शुरू कीजिए। अपने शहर और आसपास के शहर में फ्रेंचाइजी शुरू कीजिए। इससे आपका एक्सपीरियंस बढ़ेगा, मार्केट का रिस्पॉन्स मिलेगा, स्ट्रेटजी बनाने के लिए टाइम मिलेगा और तब तक आपकी पढ़ाई भी पूरी हो जाएगी। 

business ideas for women in india 

महिलाओं के लिए यह अपॉर्चुनिटी सीधे सफलता के शिखर की तरफ बढ़ाने वाली हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि, महिलाओं में स्वादिष्ट लड्डू बनाने का प्राकृतिक गुण होता है। यह एक प्रकार का क्लाउड किचन बिजनेस मॉडल है। जिसे आज भी भारत में सबसे ज्यादा महिलाओं द्वारा कंट्रोल किया जा रहा है। आपको केवल सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठना है और फ्रेंचाइजी के किचन पर नजर रखनी है। सफलता आपके दरवाजे पर खड़ी नजर आएगी। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए यह एक ऐसी इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी है, जिसका रिटर्न उनकी जिंदगी के बाद भी मिलता रहेगा। जितना पैसा आपने अपनी पूरी नौकरी में नहीं कमाया होगा उतना रिटायरमेंट के बाद आने वाले 10 सालों में कमा लेंगे। 

profitable business ideas in india 

फ्रेंचाइजी देना हमेशा से ही फायदे का सौदा होता है। यदि अपन मशीन पर कोई कमीशन नहीं मिलेंगे तो भी वन टाइम फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी। रॉ मटेरियल की बिक्री पर फायदा होगा। बिलिंग के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट, क्लाउड किचन सपोर्ट, कॉमन एडवर्टाइजमेंट कैंपेन इत्यादि के लिए सभी से रायल्टी मिलेगी और प्रत्येक काम में थोड़ी बहुत बचत होगी। यानि चारों तरफ से फायदा ही फायदा है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!