Business ideas - यह मशीन आपको सेल्समैन से सेठ बना देगी, कीमत मात्र 2 लाख

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

यह न्यू स्मॉल बिजनेस आइडिया उन लोगों के लिए है जिन्हें सेल्समैनशिप आती है। यानी जो एक प्रोडक्ट को बेचने के लिए अपने घर से बाजार में निकाल सकते हैं और उसे प्रोडक्ट की सप्लाई सुनिश्चित कर सकते हैं क्योंकि यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी हर रोज बड़ी मात्रा में सप्लाई होती है। तभी तो बड़ा फायदा होता है। 

world best business opportunity ideas for beginners 

भारत के प्रत्येक शहर में हजारों चाय की दुकान होती है। वैसे तो बहुत सारे विकल्प है लेकिन चाय सर्व करने के लिए सबसे ज्यादा पेपर कप का उपयोग किया जाता है। जूस के लिए, लस्सी के लिए और भी कई प्रकार के लिक्विड प्रोडक्ट के लिए पेपर कप का उपयोग किया जाता है। कृपया कैलकुलेटर लेकर बाजार में निकलिए। जानने की कोशिश कीजिए कि, एक दिन में एक दुकान में कितने पेपर कप का उपयोग किया जाता है और आपके शहर में टोटल कितनी दुकान है। यह नंबर ही इस बिजनेस को बड़ा बना देता है। सिर्फ 5 लाख की आबादी वाले शहर में एक दिन में काम से कम 10000 पेपर कप उपयोग किए जाते हैं। 

Semi automatic Paper cup making machine सिर्फ ₹200000 में खरीदी जा सकती है। यह मशीन 1 घंटे में 3500 पेपर कप बनाती है। यदि सिर्फ 4 घंटे भी चलाई तो एक दिन में लगभग 15000 कप बन जाएंगे। बाकी के चार घंटे में आपको इन्हें सप्लाई करना है। यदि इस बिजनेस में आपको सफल बना है और सेल्समेन से सेठ बना है, तो बहुत जरूरी है की शुरुआत में आप सेल्समैन बने रहें। जब काम जम जाए, आपके प्रोडक्ट के लिए मार्केट बन जाए और डिमांड बढ़ने लगे तब स्टाफ नियुक्त कीजिए। 

best new unique business ideas in hindi for students 

स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ यह बिजनेस बड़े आराम से कर सकते हैं। 4 घंटे की जगह 2 घंटे प्रोडक्शन और 2 घंटे डिस्ट्रीब्यूशन में देने के बाद पढ़ाई के लिए काफी समय मिल जाएगा। इसे आप अपना स्टार्टअप कर सकते हैं। जब तक आपकी पढ़ाई पूरी होगी तब तक आपके प्रोडक्ट के लिए आपका मार्केट तैयार हो चुका होगा। यदि पढ़ाई और परीक्षा में सफलता मिल गई तो पूरा बिजनेस किसी को बेचकर आगे बढ़ सकते हैं नहीं तो इसे अपना फुल टाइम बिजनेस बना सकते हैं। 

business ideas for women in india 

Semi automatic Paper cup making machine चलाना बेहद आसान है। यह बिल्कुल सिलाई मशीन के चलाने जैसा है। कोई भी महिला या हाउसवाइफ अपने घर से, अपने नियमित कामकाज से समय निकालकर एक्स्ट्रा टाइम में पेपर कप बनाने का काम कर सकती है। आपके पास कई विकल्प है। जैसा कि अपन डिस्कस कर रहे हैं, आप अपना स्टार्टअप कर सकती हैं। डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक असिस्टेंट नियुक्त कर सकती हैं, या फिर किसी बिजनेस फर्म के लिए पेपर कप प्रोडक्शन का काम कर सकती हैं। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए यह एक शानदार इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी है जिसमें काफी हाई रिटर्न निकलते हैं। ITC, Dixie और Angel जैसी लगभग एक दर्जन कंपनियां पन इंडिया लेवल पर पेपर कप प्रोडक्शन का काम कर रही है। आप अपनी क्षमता के अनुसार बड़ी मशीन लगा सकते हैं। कम से कम आसपास के शहरों को तो आसानी से कवर कर सकते हैं। 

profitable business ideas in india 

भारत में पेपर कप का मार्केट साइज ₹5000 करोड़ क्रॉस कर चुका है और बहुत तेजी से बढ़ रहा है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद पेपर कप की डिमांड हर शहर से आ रही है और अब इसकी सप्लाई ग्रामीण इलाकों में भी होने लगी है। यदि केवल प्रोडक्शन की बात करेंगे तो एक पेपर कप पर 20 पैसे का फायदा होता है। कृपया कैलकुलेट करके देखिए यदि एक दिन में सिर्फ 25000 पेपर कप की सप्लाई हुई, तब भी ₹5000 का नेट प्रॉफिट आपकी पॉकेट में होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!