Business ideas - पहले प्रॉफिट कमाओ बाद में पूंजी लगाओ, हर शहर में चलेगा

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

आज हम आपके लिए एक ऐसा न्यू बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जो जीरो इन्वेस्टमेंट और हाई प्रॉफिट तो है ही, रिस्क लेवल भी मिनिमम है। सबसे खास बात यह है कि भारत के हर शहर में इस बिजनेस को किया जा सकता है, और जब आप प्रॉफिट काम ले तो उसी में से इन्वेस्टमेंट करके अपना प्रॉफिट मार्जिन बढ़ा सकते हैं। 

world best business opportunity ideas for beginners 

Dome Sticker, Dome Labels, Dome Tag, यह नाम तो आपने भी सुने होंगे। यदि सुन नहीं भी होंगे तो आपने देख जरूर होंगे। जिस प्रोडक्ट पर Dome Sticker, Dome Labels या Dome Tag लग जाता है, मार्केट में उसकी वैल्यू बढ़ जाती है। बाजार में ग्राहक केबल Dome Sticker, Dome Labels या Dome Tag के कारण कंपनी को बड़ा और प्रतिष्ठित मान लेते हैं। नतीजा प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ जाती है। आपको Dome Sticker, Dome Labels और Dome Tags बनाने का काम करना है। 

इनको बनाने के लिए प्लॉटर प्रिंटर की जरूरत होती है लेकिन शुरुआत में आपको कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लगभग हर शहर में कम से कम एक प्लॉटर प्रिंटर जरूर मौजूद है। आपको केवल अपने विजिटिंग कार्ड प्रिंट करवाना है और ऐसे सभी व्यापारियों से मुलाकात करनी है जो कोई ना कोई प्रोडक्ट बनाते हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन सेल करते हैं। उनसे ऑर्डर कलेक्ट करनी है और प्लॉटर प्रिंटर से Dome Sticker, Dome Labels या Dome Tag बनवाकर डिलीवरी कर देनी है। 

दूसरी खास बात यह है कि, कितना भी छोटा आर्डर लिया जा सकता है। आप सिर्फ 10 स्टीकर बनाने का आर्डर कलेक्ट कर सकते हैं। प्लॉटर प्रिंटर की मदद से बहुत कम कीमत पर Dome Sticker, Dome Labels या Dome Tag बनाए जाते हैं। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कोई भी स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के साथ इस बिजनेस को कर सकता है। आपको सिर्फ अपनी कैटलॉग बनानी है और आर्डर कलेक्ट करके डिलीवरी करनी है। किसी भी शहर में आपके क्लाइंट्स की संख्या बहुत ज्यादा नहीं हो सकती। आप बड़ी आसानी से अपनी पढ़ाई के साथ सभी क्लाइंट्स को मैनेज कर सकते हैं। 

business ideas for women in india 

यह 100% शुद्ध सेल्स एंड मार्केटिंग वाला बिजनेस है, और भारत के प्राइवेट सेक्टर में सेल्स एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट ही अकेला ऐसा है जिसमें महिलाओं और लड़कियों की संख्या पुरुषों के बराबर है। किसी भी प्रकार के बिजनेस को करने के लिए आपके अंदर एक सेल्समैन के गुण होना बहुत जरूरी है। यदि आपके पास इन्वेस्टमेंट नहीं है तो किसी की नौकरी क्यों करना। अपने टारगेट खुद सेट कीजिए और बाजार में निकल जाइए। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में थोड़ा इन्वेस्टमेंट करके काफी हाई रिटर्न कमा सकते हैं। आप शहर के मुख्य बाजार में छोटी सी दुकान खोल सकते हैं। अपना प्लॉटर प्रिंटर लगा सकते हैं। ऑर्डर कलेक्ट करने के लिए स्टाफ हायर कर सकते हैं। इसके कारण आपका प्रॉफिट मार्जिन काफी ज्यादा हो जाएगा। मार्केट में दुकान होने के कारण वॉक इन बिजनेस भी काफी अच्छा आएगा। 

profitable business ideas in india 

Dome Sticker, Dome Labels या Dome Tag विदेशी कंपनियों का प्रोडक्ट पर हमेशा देखने को मिलते हैं। भारत में लोग कागज और प्लास्टिक के स्टीकर लगा देते हैं। इसके बावजूद सन 2022 में Dome Sticker, Dome Labels या Dome Tag का मार्केट साइज 50 करोड रुपए था इसके इस साल 100 करोड रुपए हो जाने की उम्मीद है। यानी यह बिजनेस बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। जो सबसे पहले शुरू करेगा उसे फर्स्ट मूवर एडवांटेज मिलेगा। जहां तक प्रॉफिट मार्जिन की बात है तो इस बिजनेस का स्टैंडर्ड प्रॉफिट मार्जिन 50% है लेकिन कुछ लोग अपनी स्मार्टनेस के कारण इससे ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन कमा रहे हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!