Business ideas - देशभर में फ्रेंचाइजी देकर करोड़ों कमाना है तो इस कैटेगरी में स्टार्टअप करो

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

यदि आपके पास हजारों करोड़ रुपये इन्वेस्टमेंट नहीं है लेकिन आप चाहते हैं कि आप अपने शहर नहीं बल्कि पूरे भारत देश के एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन के रूप में जाने जाएं तो आपको किसी ऐसी कैटेगरी पर काम करना चाहिए जिसमें अब तक कोई मोटा भाई नहीं है। आज का न्यू स्मॉल बिजनेस आइडिया आपको ऐसा विकल्प दे रहा है जिसमें भारत सरकार आपको एक बड़ा बिजनेसमैन बनने में मदद करेगी। 

world best business opportunity ideas for beginners 

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि भारत में आयुर्वेद आहार इंडस्ट्री 2027 तक डेढ़ लाख करोड रुपए की हो जाएगी। यह एकदम नई कैटिगरी है और बहुत तेजी से बढ़ रही है। भारत के आयुर्वेद आहार सारी दुनिया में पसंद किया जा रहे हैं। आयुर्वेद खिचड़ी, गोल्डन मिल्क (हल्दी का दूध), अमृतम चाय (गुड, अदरक और तुलसी की चाय) इत्यादि प्रोडक्ट विदेशी पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहे हैं जबकि भारतीय बाजार में यह स्थापित हो चुके हैं। अमृतम चाय अब आपको भारत के लगभग हर शहर में मिल जाएगी। जबकि आयुर्वेद खिचड़ी और गोल्डन मिल्क भारतीय बाजार में पिछले कई सालों से उपलब्ध है। 

आयुर्वेद आहार कैटेगरी के तहत सैकड़ो प्रोडक्ट आते हैं। कृपया थोड़ी रिसर्च कीजिए और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ऐसे उत्पादों को शामिल कीजिए जिन्हें आप बना सकते हैं या फिर स्थानीय स्तर पर बनवा सकते हैं और जिनकी मार्केट में डिमांड लगातार बढ़ रही है। आयुर्वेद आहार के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेशन, लाइसेंसिंग, एक्रिडिटेशन, टेस्टिंग, क्वालिटी कंट्रोल, लेबलिंग, पैकेजिंग, हेल्थ एंड डिजीज रिस्क रिडक्शन क्लेम आदि के लिए लघु उद्योग भारती की तरफ से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यानी सरकार की तरफ से आपको बहुत बड़ी मदद मिल रही है। यही कारण है कि आप बहुत कम इन्वेस्टमेंट में भी कैटिगरी लीडर बन सकते हैं। 

आयुर्वेदिक आहार मेनू कार्ड

  • ताजी हरी सब्जियों का सूप। 
  • जई, दूध और थोड़े मेवे और बीजों के साथ बना दलिया।
  • सीजनल फ्रूट से बने प्रोडक्ट। 
  • ताजा हरी चटनी और सलाद। 
  • सीजनल वेजिटेबल करी। 
  • भूरा चावल, ज्वार या बाजरा जैसे साबुत अनाज से बने प्रोडक्ट। 
  • बादाम, अखरोट, किशमिश और खजूर जैसे मेवे और बीज से बने प्रोडक्ट। 
  • आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनी हर्बल चाय।
  • ज्वार, बाजरा, रागी इत्यादि खड़े अनाज से बने प्रोडक्ट। 
  • हल्दी और अश्वगंधा से बना हुआ गोल्डन मिल्क। 
  • इसी प्रकार के सैकड़ो उत्पाद हैं। इनमें से आप अपने लिए किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

best new unique business ideas in hindi for students 

भारत के हजारों विद्यार्थी पहले से ही आयुर्वेद आहार पर काम कर रहे हैं। ज्यादातर छात्र अमृतम चाय बना रहे हैं। कोई फ्रूट सलाद बना रहा है तो कोई लकड़ी की मशीन से फ्रूट जूस निकाल रहा है। आप अपने लिए किसी भी प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं। अपनी पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम शुरू कर सकते हैं। यदि लोगों को पसंद आया और ब्रांड एस्टेब्लिश हो गया तो देश भर में अपनी फ्रेंचाइजी भी दे सकते हैं। 

business ideas for women in india 

फूड प्रोडक्ट के मामले में भारत की महिलाएं हमेशा टॉप पर होती है। भारतीय महिलाओं के हाथ में कुछ खास प्रकार का जादू होता है। उनके बने प्रोडक्ट में अपनापन होता है। यही कारण है कि दुनिया भर में भारतीय महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले आयुर्वेद आहार पसंद किए जाते हैं। न केवल एक्सपोर्ट किया जा रहे हैं बल्कि विदेश से लगातार डिमांड बनी हुई है। भारत में भी क्लास वन कैटिगरी के लोग महिलाओं के हाथ के बने हुए फूड प्रोडक्ट पसंद करते हैं। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए यह एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी है। आज से 25 साल पहले तक अपने भारत देश में भी आयुर्वेद आहार की डिमांड नहीं थी। आज दुनिया भर से, भारत में बने हुए आयुर्वेद आहार की डिमांड आ रही है। एक्सपोर्ट बढ़ता चला जा रहा है। यह बिल्कुल सही समय है जब आप अपनी उम्र और अनुभव का फायदा उठा सकते हैं। जब लोगों को पता चलता है कि आयुर्वेद आहार बनाने वाला एक वरिष्ठ नागरिक है, तो लोग उसकी क्वालिटी पर सवाल नहीं करते, बल्कि विश्वास करते हैं। आपकी उम्र और आपका अनुभव भी आपका सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट होगा। जो आपको हाई रिटर्न दिलवाएगा। 

profitable business ideas in india 

फूड प्रोडक्ट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन होता है। भारत में यदि आप समोसे भी बनाते हैं तो कम से कम 100% ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन और 50% नेट प्रॉफिट मार्जिन होता है। रेस्टोरेंट और थाली सिस्टम भोजनालय में भी 30-40% नेट प्रॉफिट मार्जिन होता है। जहां तक आयुर्वेद आहार का सवाल है तो यहां पर प्रॉफिट मार्जिन काफी ज्यादा हो सकता है। यह इस बात पर डिपेंड करेगा कि आप किस प्रकार का मटेरियल यूज कर रहे हैं और क्या आप अपने टारगेट कस्टमर तक पहुंच पा रहे हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!