MP स्कूल शिक्षा कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं पुनः परीक्षाओं के परिणाम - 5th-8th RE-EXAM RESULT

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुनः परीक्षाओं का परिणाम कल, शुक्रवार 28 जून 2024 को घोषित किया।

MP SCHOOL EDUCATION 5th-8th RE-EXAM RESULT

राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त परिणाम शुक्रवार 28 जून को अपरान्ह 4 बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा। जिसके उपरांत विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल (कृपया यहां क्लिक करें) पर अपना रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि, उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 3 से 8 जून के मध्य किया गया था। जिनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 31 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 1 लाख 63 हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे जहाँ से 28 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में EDUCATION पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!